महाराष्ट्र के मलाड रेलवे स्टेशन परिसर में सामूहिक नमाज पढ़े जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और रेलवे प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मुस्ताक बाबू लोन, सोहेब सदाकत शाह और बिस्मिल्लाह दीन अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें नोटिस जारी किया गया है। तीनों पेशे से हॉकर बताए जा रहे हैं। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने इस घटना की कड़ी निंदा की और सार्वजनिक स्थान पर सामूहिक नमाज पढ़ने को गंभीर उल्लंघन बताया।
किरीट सोमैया ने मंगलवार (17 मार्च) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चार्जशीट की कॉपी साझा की। उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट अदालत ने मुस्ताक बाबू लोन (35), सोहेब सदाकत शाह (25) और बिस्मिल्लाह दीन अंसारी (43) के खिलाफ 500 रुपये का जुर्माना लगाते हुए सख्त चेतावनी जारी की है।
स्टेशन मास्टर ने दर्ज कराई शिकायत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म और परिसर में सामूहिक नमाज पढ़ने की शिकायत स्टेशन मास्टर ने दर्ज कराई थी। स्टेशन मास्टर की शिकायत के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रेलवे अधिनियम की धारा 147 (अनधिकृत प्रवेश/अतिक्रमण) के तहत मामला दर्ज किया। रेलवे पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 168 (सार्वजनिक उपद्रव) के तहत आरोपियों को नोटिस भेजा। किरीट सोमैया ने दावा किया कि ऐसा रेलवे स्टेशन के परिसर में एक बार नहीं, बल्कि कई बार किया गया है। इसको लेकर उन्होंने प्रशासन से सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
NAMAJ on Malad Railway Station
Hon Magistrate Court gave strict warning & levied ₹500 Fine each on
1. Shohab Sadakat Shah
2. Mustak Babu Lone
3. Bismillah Din Ansarifor Namaj on Malad Railway Station premises.@BJP4India @Dev_Fadnavis pic.twitter.com/wQQKNHx07u
— Kirit Somaiya (@KiritSomaiya) March 17, 2026
नमाज का वीडियो वायरल
मलाड में सामूहिक नमाज पढ़ने का वीडियो शनिवार (14 मार्च) से वायरल हो रहा है। वीडियो में रेलवे स्टेशन के परिसर में मुस्लिमों की भीड़ को खुले में नमाज पढ़ते हुए साफ देखा जा सकता है।

















