देहरादून: धामी सरकार के चार साल पूरे होने के कार्यक्रमों के जरिए बीजेपी ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। हरिद्वार में अमित शाह के कार्यक्रम के बाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अब चुनावी साल का बिगुल बजाने के लिए हल्द्वानी पहुंच रहे हैं।
उत्तराखंड की मौजूदा धामी सरकार का कार्यकाल लगभग 4 साल पूरा होने वाला है। सत्ताधारी पार्टी BJP ने इन चार सालों में राज्य सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 23 मार्च, 2022 को दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसलिए, धामी सरकार का चार साल का कार्यकाल 23 मार्च, 2026 को पूरा होगा। इसी सिलसिले में, BJP 21 मार्च को हल्द्वानी में एक बड़ी रैली कर रही है, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे।
21 मार्च को हल्द्वानी में राजनाथ सिंह की सभा
सरकार ने इन चार सालों के दौरान किए गए कामों को संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। यही वजह है कि धामी सरकार के 4 साल का वक्त पूरा होने का जश्न भाजपा बृहद स्तर पर मना रही है। जिसकी मुख्य वजह यही है कि आगामी साल 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिसमें अब महज एक साल का ही वक्त बचा है। यही वजह है कि इस चुनावी वर्ष में सत्ताधारी पार्टी ने जनता के बीच राज्य सरकार के कामों योजनाओं और उपलब्धियां को जन- जन तक पहुंचाने की योजना बनाई है। हल्द्वानी ,कुमायूं मंडल का प्रवेश द्वार है बीजेपी के प्रदेशस्तर के नेताओं ने राजनाथ सिंह की जनसभा के लिए अपने मंडलीय,जिला स्तरीय नेताओं के साथ साथ प्रदेश के पदाधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय कर दी है।

















