देहरादून: पटेल नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बेटी के साथ तीन नाबालिग मुस्लिमों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी के अनुसार उक्त पीड़िता के बयान दर्ज करने व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तीनों को हिरासत में लिया गया है।
पीड़िता की मां के अनुसार उसकी बेटी कपड़े देने पटेलनगर गई थी जहां एक लड़का उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आगे जंगल में उसके दो अन्य साथियों ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
इस घटना पर बजरंगदल ने कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट किया है। उन्होंने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

















