रियाद। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव के बीच मीडिया में खबर आई कि सऊदी अरब में ईरान के हमले से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। हमला अल खर्ज शहर के रिहायशी क्षेत्र में हुआ था। भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिक की मौत की खबर का खंडन किया है।
भारतीय दूतावास ने क्या कहा
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने इस संबंध में बयान जारी किया है। दूतावास के मुताबिक अल खर्ज शहर के रिहायशी इलाके में हुए मिसाइल हमले में किसी भी भारतीय नागरिक की मौत नहीं हुई है। उनका इलाज चल रहा है। हम सऊदी अधिकारियों के संपर्क में हैं।
मीडिया में भारतीय नागरिक के मौत की खबर
इससे पहले मीडिया में खबर आई कि रिहायशी परिसर में प्रोजेक्टाइल के गिरने से एक भारतीय नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य बांग्लादेशी नागरिक घायल हुए हैं।
आईआरजीसी का दावा
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने दावा किया था कि उसने अल-खर्ज समेत कई स्थानों पर रडार सिस्टम को निशाना बनाया। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने पहले ही सऊदी अरब में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी थी। भारतीयों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

















