इजरायल और अमेरिका के द्वारा छेड़े गए युद्ध की विभीषिका का असर भारत में होने वाली केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की परीक्षाओं पर भी देखने को मिल रहा है। मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते केंद्रीय बोर्ड ने 5 और 6 मार्च को शुरू होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
#UPDATE | CBSE- "After a critical review of the current situation in parts of the Middle East (Bahrain, Iran, Kuwait, Oman, Qatar, Saudi Arabia and the UAE), the Board has decided to postpone the Class X and Class XII examinations scheduled to be held on Thursday, 05 March 2026… https://t.co/AgkP7bytWF pic.twitter.com/bi2JcLXAJE
— ANI (@ANI) March 3, 2026
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मिडिल ईस्ट (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE) के कुछ हिस्सों में मौजूदा हालात को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। परीक्षा के लिए नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। इसके साथ ही छात्रों को संबंधित स्कूल के साथ संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।
खाड़ी देशों में लगातार हमले कर रहा ईरान
गौरतलब है कि ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देशों में लगातार हमले करके अमेरिका के सहयोगी कहे जाने वाले देशों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, ताकि वह अमेरिका पर सीजफायर के लिए दबाव बनाएं। ईरानी हमलों के कारण इन देशों से आने वाली उड़ानों पर बहुत ही बुरा असर देखने को मिल रहा है। सैकड़ों फ्लाइट्स देशभर में कैंसिल हो रही हैं।











