अमेरिका के द्वारा ईरान में स्ट्राइक करके अयातुल्लाह खामेनेई को मारने के बाद के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। इसी क्रम में दुबई के पाम जुमेराह इलाके में ईरान के शाहेद ड्रोन से हमले का वीडियो प्रकाश में आय़ा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या हुआ था
वीडियो में दिख रहा है कि एक ऑब्जेक्ट, जो ईरानी शाहेद ड्रोन जैसा लग रहा है, तेजी से नीचे की ओर गिरता है और पाम जुमेराह इलाके में जा गिरता है। इसके बाद जोरदार धमाका होता है और आसपास में आग लग जाती है। आग इतनी तेज फैलती है कि पूरा इलाका धुंए और आग से भर जाता है। एक वीडियो में एक इमारत में बड़ी आग लगी दिख रही है, और धुआं आसमान में उठता नजर आ रहा है। यह इलाका दुबई का बहुत मशहूर और लग्जरी वाला हिस्सा है, जहां बड़े-बड़े होटल, रिसॉर्ट्स और अमीर लोग रहते हैं। खास तौर पर फेयरमॉट द पाम होटल और आसपास के इलाकों की बात हो रही है। कुछ रिपोर्ट्स में बुरज अल अरब का भी जिक्र आया, लेकिन मुख्य फोकस पाम जुमेराह पर ही रहा।
इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई को मार गिराया, उत्तराधिकारी की रेस में कौन?
हादसे के बाद क्या हुआ
आग लगने के तुरंत बाद आपातकालीन टीम मौके पर पहुंचीं। दुबई की मीडिया और रॉयटर्स ने बताया कि चार लोग घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल ले जाया गया। बाद में दुबई मीडिया ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। नुकसान ज्यादा नहीं हुआ क्योंकि ड्रोन का वारहेड छोटा था, जिससे धमाका सीमित रहा। वीडियो टेलीग्राम और एक्स (ट्विटर) पर तेजी से फैला। एक ट्वीट में यारोस्लाव ट्रोफिमोव ने लिखा कि यह फुटेज शाहेद ड्रोन का लग रहा है और नुकसान कम है।
यह सब क्यों हो रहा है
यह घटना मिडिल ईस्ट में चल रही बड़ी टेंशन का हिस्सा है। अमेरिका और इजरायल ने तेहरान पर हमले किए थे। इसके जवाब में ईरान ने गल्फ के कई देशों में अमेरिकी बेस पर हमले किए। ईरान इन्हें वैध निशाने बता रहा है। शनिवार से दुबई पर भी ऐसे हमले हो रहे हैं। दुबई एयरपोर्ट, जो दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है, बंद हो गया। एशिया, यूरोप और अमेरिका के बीच सफर करने वाले लाखों लोग फंस गए। कई एयरलाइंस ने मिडिल ईस्ट के फ्लाइट्स रद्द या सस्पेंड कर दिए। कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। अबू धाबी और दुबई के एयरपोर्ट पर लोग फंसे दिखे।
















