मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साबित कर दिया कि सेवा भावना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान होती है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे एक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही शिवराज सिंह चौहान को दुर्घटना की जानकारी मिलती है, वे बिना किसी देरी के मौके पर रुकते हैं और घायल व्यक्ति को तत्काल सहायता उपलब्ध कराते हैं। वे न सिर्फ प्राथमिक मदद करते हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित करते हैं कि घायल को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जाए।
https://www.instagram.com/reel/DVP1_8EDE4n/?igsh=NmVhNDl3aTdhc3c2
इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा- “समय पर मिली मदद जीवन और मौत के बीच का अंतर तय करती है! हम अक्सर दूसरों की मदद करने से डरते हैं, लेकिन याद रखिए ‘Golden Hour’ (दुर्घटना के पहले 60 मिनट) में मिली मदद सबसे कीमती होती है।” उनका यह संदेश समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अक्सर लोग कानूनी झंझट, समय की कमी या डर के कारण दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की मदद करने से पीछे हट जाते हैं। लेकिन सच यह है कि पहले 60 मिनट, जिन्हें मेडिकल भाषा में गोल्डन आवर कहा जाता है, किसी की जान बचाने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। शिवराज सिंह चौहान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके इस मानवीय कदम की जमकर सराहना कर रहे हैं और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बता रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसे नेताओं से ही समाज में सकारात्मक बदलाव आता है।

















