भारत में हर दिन करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। कोई नौकरी के लिए जाता है, कोई पढ़ाई के लिए और कोई अपने परिवार या रिश्तेदारों से मिलने। इसलिए ट्रेन टिकट लेना हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। अब तक जनरल टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट के लिए लोग UTS मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करते थे, जबकि रिजर्वेशन टिकट के लिए अलग वेबसाइट या ऐप खोलना पड़ता था।
अब रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। 1 मार्च 2026 से UTS ऐप बंद कर दिया जाएगा और उसकी जगह नया RailOne ऐप शुरू किया गया है। इस एक ही ऐप में जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट, रिजर्वेशन टिकट, ट्रेन का लाइव स्टेटस, कोच की जानकारी और ट्रेन की लोकेशन जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी। इससे यात्रियों को अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे का मकसद है कि यात्रियों का समय बचे और टिकट बुक करना और आसान हो। RailOne ऐप को बहुत सरल बनाया गया है, ताकि मोबाइल चलाने में कमजोर लोग भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकें। इससे स्टेशन पर लंबी लाइन में लगने की परेशानी भी कम होगी।
UTS ऐप होगा पूरी तरह बंद- 1 मार्च 2026 के बाद UTS ऐप से कोई टिकट बुक नहीं हो सकेगा। इसलिए सभी यात्रियों को नया RailOne ऐप डाउनलोड करना जरूरी होगा। यह बदलाव खासकर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होगा, जो रोज लोकल या पैसेंजर ट्रेन से सफर करते हैं। इस ऐप में आपको ये सभी सुविधाएं मिलेंगी- जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट, रिजर्वेशन टिकट, ट्रेन का लाइव स्टेटस, कोच की जानकारी, ट्रेन की लोकेशन, टिकट डाउनलोड करने की सुविधा अब सब कुछ एक ही ऐप में मिलेगा। RailOne ऐप से जनरल टिकट कैसे लें-
सबसे पहले RailOne ऐप खोलें और लॉगिन करें। फिर Journey Planner पर क्लिक करें। अब Unreserved टिकट चुनें। इसके बाद स्टेशन का नाम भरें और ट्रेन टाइप चुनें। फिर पेमेंट करें। पेमेंट होते ही टिकट My Tickets में दिख जाएगा। इस बदलाव से यात्रियों का समय बचेगा, लाइन में लगने से छुटकारा मिलेगा और मोबाइल से आसानी से टिकट मिल जाएगा। खासकर गांव और छोटे शहरों में रहने वाले लोगों के लिए यह ऐप बहुत उपयोगी साबित होगा।

















