भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव फिर से बढ़ गया है। ये तनाव पाकिस्तानी एयरफोर्स की हरकतों की वजह से बढ़ा है, जिसने गुरुवार को अफगान तालिबान के खिलाफ ऑपरेशन ग़ज़ब लिल-हक़ के तहत ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक करके सैकड़ों लोगों को मार दिया।
ये हमले पाकिस्तानी एयरफोर्स ने रात में कई एयरस्ट्राइक की। इसके तहत उसने अफगानिस्तान के काबुल, कंधार, पक्तिया, पक्तिका और नंगरहार शहरों पर हमले किए। इस हमले में 133 लोगों की मौत हुई और 200 से ज्यादा घायल हुए हैं। इस हमले में 27 पोस्ट्स तबाह की गईं, 9 पर कब्जा कर लिया गया। दो कोर हेडक्वार्टर, तीन ब्रिगेड हेडक्वार्टर, दो एम्युनिशन डिपो, एक लॉजिस्टिक्स बेस, तीन बटालियन हेडक्वार्टर और दो सेक्टर हेडक्वार्टर नष्ट किए गए। 80 से ज्यादा टैंक, आर्टिलरी गन्स और आर्मर्ड व्हीकल्स बर्बाद हुए हैं।
इसको लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी का दावा है कि उनके हमले में 72 तालिबान कमांडर मारे गए, 120 से ज्यादा घायल, 16 पोस्ट्स तबाह और 7 पर कब्जा किया गया है। इसके अलावा 2 पाकिस्तानी जवान मारे गए और 3 घायल हुए हैं।
अफगानिस्तान का खूनी बदला
पाकिस्तान की कायराना हरकत के बाद अफगान तालिबान ने तगड़ा पलटवार किया। इसकी जानकारी देते हुए अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तानी हमलों का बदला लेने के लिए डूरंड लाइन पर बड़ा अभियान लॉन्च किया है। इसके तहत कंधार और हेलमंद में पाकिस्तानी पोस्ट्स पर हमला किया। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तानी हमलों से कोई नुकसान नहीं हुआ। डिप्टी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने कहा कि 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कुछ को पकड़ा गया। अफगानिस्तान ने कहा कि वो पांच बॉर्डर प्रांतों में अभियान चला रहे हैं।
मस्जिद, मदरसे और घरों पर की गोलीबारी
टोरखम क्रॉसिंग पर भी गोलीबारी हुई। अफगानिस्तान ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने मस्जिद, मदरसा और घरों पर हमला किया, लेकिन पाकिस्तान ने इसे सिरे से नकार दिया है।













