अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। ताजा मामले में पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर से अफगानिस्तान में सीमा से लगे प्रांतों में एयर स्ट्राइक कर दी है। इस बात की पुष्टि अफगान अधिकारियों ने की है। हैरानी की बात ये है कि आतंकवाद को पनाह देने वाला पाकिस्तान अफगानिस्तान पर हमले को आतंकी ठिकानों के खिलाफ स्ट्राइक करार दिया है। बताया जाता है कि मरने वालों में एक ही परिवार के कम से कम 17 सदस्य शामिल हैं।
अफगानिस्तान का आरोप-आम लोगों पर की बमबारी
अगानिस्तानी सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इसे पाकिस्तान की कायराना हरकत करार दिया है। उन्होंने पाकिस्तानी हमले की पुष्टि करते हुए मुजाहिद ने कहा कि पिछली रात उन्होंने नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में हमारे आम नागरिकों पर बमबारी की थी। उनके इन हमलों में महिलाओं और बच्चों के साथ ही दर्जनों की संख्या में लोगों की मौत हुई है। मुजाहिद का कहना है कि पाकिस्तानी जनरल अपनी सुरक्षा कमजोरियों को छुपाने के लिए अपने अपराधों को छुपाते हैं।
टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने प्रांत के बेहसूद जिले में एक आम नागरिक के घर को निशाना बनाया, जिसकी चपेट में आने के कारण 23 लोग मलबे में दब गए। प्रशासन ने अब तक चार लोगों को बाहर निकाल लिया है और अभी तक राहत और बचाव लगातार किया जा रहा है।
क्या कहता है पाकिस्तान
अफगानिस्तान पर किए गए हमलों को लेकर पाकिस्तानी मीडिया ने अपनी सेना का बचाव करते हुए कहा कि फ़ितना अल ख़्वारिज (FAK), उसके सहयोगी संगठनों और दाएश के खोरासान प्रांत से जुड़े सात कैंप और ठिकानों को रमज़ान के दौरान इस्लामाबाद, बाजौर और बन्नू में हुए हाल के आत्मघाती हमलों के जवाब में “सटीकता और सटीकता के साथ” चलाए गए एक ऑपरेशन में निशाना बनाया गया।
पहले भी कर चुका है ऐसी हरकत
गौरतलब है कि ये कोई पहली बार नहीं है कि पाकिस्तान ने इस तरह की हरकत की है। इससे पहले जब अफगानिस्तान के विदेश मंत्री भारत के दौरे पर आए थे, उसी दौरान पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की थी। असल में पाकिस्तान को ये नहीं पसंद कि अफगानिस्तान भारत के साथ संबंध रखे।















