पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। वह लगातार भारत में अशांति फैलाने की कोशिशें कर रही है। लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियां हर बार इनके मंसूबों को नाकाम कर देती हैं। इसी क्रम में तमिलनाडु में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और दूसरी टॉप खुफिया एजेंसियों ने एक विशेष अभियान चलाकर 6 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 2 अन्य को पश्चिम बंगाल में भी गिरफ्तार किया गया है। इस तरह से कुल 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों ने जिन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के लिंक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठनों से जुड़े पाए गए हैं। कहा जा रहा है कि आतंकियों का ये नटवर्क देश में आईएसआई और बांग्लादेशी लोग तमिलनाडु स्थित तिरुप्पुर के अलग-अलग इलाकों जैसे उथुकुली, पल्लादम और थिरुमुरुगनपुंडी में गारमेंट फैक्ट्रियों में काम करते थे। साथ ही ये लोग भारत में फर्जी डॉक्यूमेंट्स के इस्तेमाल करके भारत में घुसे थे।
कौन-कौन पकड़े गए
सुरक्षा एजेंसियों ने जिन संदिग्धों को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लिटन, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद उज्जल के नाम से हुई है। इन सभी के पास से 8 मोबाइल फोन, 16 सिम कार्ड और अन्य डिजिटल डिवाइस बरामद की गई है।
इसे भी पढ़ें: जावेद अख्तर ने तालिबान के नए कानून की कड़ी निंदा की: तालिबान को कहा-‘दुनिया की गंदगी’
छोटे-छोटे मॉड्यूल में कर रहे काम
शुरुआती जांच में पता चला है कि पकड़े गए संदिग्ध देश के अलग-अलग हिस्सों में छोटे-छोटे सांगठनिक मॉड्यूल बनाकर काम कर रहे थे। ये सभी एक दूसरे के संपर्क में लगातार थे औऱ बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। इसके अलावा ये सभी अपने विदेशी आकाओं से लगातार निर्देश ले रहे थे। बहरहाल, सभी संदिग्धों को गिरफ्तार कर दिल्ली लाया है गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किए गए संदिग्धों के नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं।















