उत्तर प्रदेश : झांसी जनपद में रुखसार नाम की एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि महिला एक दुकान के अन्दर पहुंची। वहां पर भीड़ का फायदा उठाते हुए उसने एक ग्राहक के पर्स की चेन खोलकर नगद रुपए अपने बैग में रख लिया। इसके बाद महिला सर्राफा बाजार में गई। वहां पर भी उसने चोरी की। दुकानदारों ने महिला को पकड़ कर पुलिस को बुलाया। मिशन शक्ति की टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। रुखसार बुर्के का फायदा उठाकर चोरी कर रही थी।
रुखसार इसके पहले भी चोरी के आरोप में एक बार जेल जा चुकी है। रुखसार बाजार में निकालकर बड़ी सफाई से चोरी करती थी और उसके बाद बुर्का पहनकर आगे बढ़ जाती थी। झांसी जनपद के मानिक चौक और सर्राफा बाजार की दुकानदारों का कहना है कि इधर हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई थीं। उन लोगों ने सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए थे लेकिन उसके बाद भी चोरी करने वाला पकड़ में नहीं आ रहा था। इस भीड़ भाड़ वाले इलाके में अक्सर चोरी की घटनाएं हो रही थीं।
पुलिस ने बताया कि गत 18 फरवरी को मिशन शक्ति की टीम मानिक चौक बाजार में घूम रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि सर्राफा बाजार में एक महिला ने कुछ लोगों के ज्वेलरी और पैसे चोरी कर लिए गए हैं। घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका नाम रुखसार है और वह जालौन जनपद की रहने वाली है। महिला पुलिस ने उसकी तलाशी लिए तो उसके पास से 40 हजार रूपये और कुछ चांदी के सिक्के और सोने की चेन आदि बरामद हुई।
महिला को पकड़ कर थाने पर लाया गया। जब पूछताछ की गई तो यह मालूम हुआ कि इसके पहले चोरी के आरोप में वह जेल जा चुकी है। इसके बावजूद भी उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ। वह सलवार सूट पहनकर बाजार में निकलती थी और भीड़ भाड़ वाले इलाके में जाकर घूमती थी। ज्यादातर वह सराफा बाजार के आसपास सक्रिय रहती थी। वहां पर भीड़ में घुसकर कीमती सामान चोरी करके और बुर्का पहन कर के आगे निकल जाती थी। दुकानदारों ने चोरी घटना से तंग आकर के सीसीटीवी लगाया था लेकिन बुर्का पहनने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी।













