कुछ समय के अंतराल के बाद पंजाब में पुलिस चौकियां एक बार फिर से आतंकियों के निशाने पर आ गई लगती हैं। अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र के व्यास थाने के अधीन आने वाली पुलिस चौकी रइया को आतंकियों ने शुक्रवार की देर रात आइईडी लगाकर उड़ने का प्रयास किया।
लेकिन किसी तरह आइईडी के बारे में भनक लग जाने के बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया और आतंकियों के इरादों पर पानी फेर दिया। शनिवार तडक़े बम्ब डिस्पोजल टीम को बुलाकर आइईडी डिस्पोज कर दिया गया। बड़ी घटना रोकने के बाद पुलिस ने जहां राहत की सांस ली वहीं किसी आतंकी संगठन या गैंगस्टर की तरफ से इसे लेकर किसी तरह की जिम्मेदारी नहीं ली गई है।
अधिकारी पता लगाने में जुड़े हैं कि आइईडी कि अंत की संगठन या गैंगस्टर ने चौकी के पीछे फिट की थी और फरार हो गए। पुलिस द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं। शनिवार सुबह तक मामले को लेकर आरोपितों का पता नहीं लग सका है।














