नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट (AI Impact Summit 2026) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने AI को लेकर कई बातें कही। पीएम मोदी ने कहा कि AI सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का माध्यम बने। AI को मानव-केंद्रित और जिम्मेदार तरीके से विकसित करना जरूरी है। पीएम मोदी ने AI के विकास के लिए ‘M.A.N.A.V.’ विजन की बात कही।
उन्होंने कहा कि AI को नैतिक, जवाबदेह और मानव-केंद्रित होना चाहिए। मोदी ने M.A.N.A.V में M का अर्थ है नैतिक और नीतिपरक प्रणालियां (Moral and Ethical Systems), A का मतलब जवाबदेह शासन (Accountable Governance), N का मतलब राष्ट्रीय संप्रभुता (National Sovereignty), A का अर्थ सुलभ और समावेशी (Accessible and Inclusive) और V का अर्थ वैध और विश्वसनीय (Valid and Legitimate) बताया।
इसे भी पढ़ें- PM मोदी बोले- AI में भय नहीं, भविष्य दिखता है
आइए पीएम मोदी की AI को लेकर कही गई 15 बड़ी बातों को जानते हैं।
#1. AI का भविष्य पारदर्शिता, जवाबदेही और मानव-हित पर आधारित होना चाहिए।
#2. AI को खुली छूट मिलनी चाहिए लेकिन कमान हमारे हाथ में होनी चाहिए।
#3. डिजिटल कंटेंट पर लेबलिंग जरूरी है।
#4. विकासशील देशों के लिए AI को लोकतांत्रिक बनाना जरूरी है।
#5. भारत गर्व से कहता है कि हमें एआई में भय नहीं, भाग्य और भविष्य दिखता है।
#6.भारत का सफल AI मॉडल पूरी दुनिया में काम कर सकता है।
7. एआई बच्चों के लिए सुरक्षित होनी चाहिए।
8. युवा एआई को कितनी तेजी से अपना रहे हैं, वो अभूतपूर्व है।
9. एआई का विकास मानवता के हित में होना चाहिए।
10. एआई से तभी लाभ हो सकता है जब इसे साझा किया जा सके।
11. AI ऐसी शक्ति है जो अगर अपने लक्ष्यों से भटक जाए तो विनाश भी हो सकता है।
12. AI से चलने वाले काम की दिशा इंसानी पसंद और पॉलिसी के फैसलों पर निर्भर करेगी।
13. AI में काम का भविष्य पहले से तय नहीं है। इसे इंसान तय करेगा।
14. यह इंसानों और इंटेलिजेंट सिस्टम के साथ मिलकर काम करने का जमाना है।
15. डीपफेक और बनावटी कंटेंट खुले समाज को अस्थिर कर रहे हैं।
















