रामपुर जनपद के भोट स्थित निजी स्कूल में बच्चों के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। इस मामले में आक्रोशित अभिभावकों ने प्रधानाचार्य को घेर लिया। प्रधानाचार्य जोसफ को पुलिस थाने पर ले आई। अभिभावकों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करके के जोसफ को गिरफ्तार कर लिया गया।
अभिभावकों का आक्रोश और स्कूल में हंगामा
जानकारी के अनुसार, अभिभावकों को कई दिन से इस बात की शिकायत मिल रही थी कि वहां का प्रधानाचार्य बच्चों के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। आक्रोशित अभिभावक स्कूल में पहुंच गए। वहां पर हंगामा होने की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और प्रधानाचार्य को थाने पर ले आई।
अभिभावकों की तहरीर और गंभीर आरोप
बच्चों के अभिभावक भी थाने पर पहुंच गए। अभिभावकों ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में कहा गया है कि केजी से लेकर कक्षा छह तक के कई बच्चों के साथ स्कूल में प्रधानाचार्य अश्लील हरकतें करता था।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
पुलिस का कहना है कि आरोपी जोसफ को अभिरक्षा में लिया गया है। स्कूल में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा नौ तक की कक्षाएं चलती हैं। सोमवार कई गांवों के अभिभावक बच्चों के साथ स्कूल पहुंचे थे। उन लोगों ने प्रधानाचार्य पर बच्चों से अश्लील हरकत का आरोप लगाया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

















