उत्तर प्रदेश : बाराबंकी जनपद में शोएब की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लखनऊ से वापस लौट रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख और माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी बताये जाने वाले शोएब की कार जैसे ही देवा रोड स्थित असेनी मोड़ के पास पहुंची। उसी समय उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। मुख्तार अंसारी के करीबी शोएब की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर स्थित असेनी मोड़ के पास अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया। बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी अधिवक्ता के रूप में चर्चित शोएब उर्फ बॉबी के ऊपर अंधाधुंध गोलियों चलाई गईं। लखनऊ की ओर से बाराबंकी की ओर जा रही बलिनो कार को शूटरों ने घेरकर निशाना बनाया।
मौके से पुलिस शोएब को अस्पताल ले गई। वहां पर डाक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। नगर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर जांच कर रही है।
















