PM Kisan Yojana 22nd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर साल 6,000 तीन किस्तों में मिलता है। अब 22वीं किस्त आने वाली है। इससे पहले 21वीं किस्त किसानों के खाते में पिछले साल 19 नवंबर को जारी हुई थी। ऐसे में सभी किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी इस बात की घोषणा नहीं हुई है कि 22वीं किस्त कब मिलेगी। लेकिन यह कहा जा रहा है कि होली से पहले किसानों के खाते में 22वीं किस्त आ सकती है।
Majhi Ladki Bahin Yojana: जल्द मिलेगी 18वीं किस्त, ये प्रोसेस कीजिये पूरा; खाते में आएंगे 1500 रुपये
ध्यान रहे कि अगर आपने नये नियमों के तहत जरूरी काम नहीं किए तो आपकी 22वीं किस्त रुक सकती है। 22वीं किस्त लेने के लिए किसानों को e‑KYC करनी होगी और Farmer ID बनाना या फिर उसे अपडेट करना होगा। अगर ये दो काम नहीं हुए तो आपके बैंक खाते में 2 हजार रुपये नहीं आएंगे। e‑KYC के लिए आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। Farmer ID को सरकार ने इसलिए अनिवार्य किया है कि सही किसानों को पैसा मिले और फर्जी या दोहरी एंट्री रोकी जा सके।
कब तक आ सकती है 22वीं किस्त?
मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त को लेकर तैयारी हो चुकी है। हालांकि अभी कृषि मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 4 मार्च से पहले यानी 1 से 3 मार्च के बीच पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी की जा सकती है। दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है। किसानों को ये किस्तें केंद्र सरकार जारी करती है। प्रधानमंत्री खुद इस किस्त को जारी करते हैं और फिर लाभार्थियों को संबोधित भी करते हैं। चार महीने का अंतराल मार्च में पूरा हो रहा है इसलिए कहा जा रहा है कि होली से पहले किसानों को गुड न्यूज मिल सकती है।















