पंजाब की राजनीति में शनिवार देर शाम ऐसा राजनीतिक धमाका हुआ है जिसने न सिर्फ प्रदेश कांग्रेस बल्कि दिल्ली दरबार तक हलचल मचा दी है। लंबे समय से अंदरखाने सुलग रही खींचतान आखिरकार खुली बगावत में बदल गई जब वरिष्ठ नेता डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफ़ा देने का ऐलान कर दिया।
यह इस्तीफ़ा कोई सामान्य संगठनात्मक कदम नहीं, बल्कि खुला राजनीतिक विद्रोह माना जा रहा है— और इसकी चिंगारी भड़की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर लिखी गई एक लंबी, तीखी और सीधी टकराव वाली पोस्ट से।
RAJA WARRING, The most horrific, incapable, corrupt president ever. You saved yourself from jail by co partening with CM to destroy Congress. You have sold the party for petty gains with a understanding with AAP. You had a suspension letter ready for me but what about nearly 12…
— Dr Navjot Sidhu (@NavjotSidh42212) January 31, 2026
सोशल मीडिया पोस्ट ने लगाई आग
डॉ. सिद्धू की पोस्ट में शब्दों की धार तलवार से भी तेज़ मानी जा रही है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का नाम लेते हुए सीधे संकेतों के साथ पार्टी नेतृत्व पर गंभीर राजनीतिक आरोप जड़े। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वे किसी भी राजनीतिक दल के साथ सौदेबाज़ी में शामिल नहीं रहीं और न ही किसी नेता से निजी लाभ के लिए संपर्क किया।
CM, PUNJAB JI , When MODI JI was CM GUJARAT and Congress was in the centre he won thrice with clear majority because he held himself accountable to every citizen of Gujarat and submitted utilisation certificates for all departments because only then you can take as much money as…
— Dr Navjot Sidhu (@NavjotSidh42212) January 31, 2026
उन्होंने साफ कहा कि उनकी आवाज़ उनकी “अंतरात्मा” से आती है और वे केवल “वाहेगुरु” के प्रति जवाबदेह हैं। राजनीति से मोहभंग जाहिर करते हुए उन्होंने यह भी संकेत दिया कि पार्टी के भीतर ईमानदार और विचारधारा आधारित नेताओं की आवाज़ दबाई जा रही है।
I am probably one of the very few who has not met any BJP or AAP or any other party leader for political reasons and neither has anyone in any party approached me. I am talking from my personal perspective and Consciousness because I am answerable to WAHEGURU JI and no one else.…
— Dr Navjot Sidhu (@NavjotSidh42212) January 31, 2026
















