पाञ्चजन्य के 79वें स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित “बात भारत की” में केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर मामलों के मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत के टेलीकॉम सेक्टर को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि भारत इस वक्त विश्व का सबसे बड़ा डिजिटल हाईवे बन चुका है, जो कि भारत को सबसे बड़ा कनेक्टिविटी हब बनाता है।
100 करोड़ से अधिक इंटरनेट कनेक्शन
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2014 में देश में 25 करोड़ इंटरनेट कनेक्शन थे, लेकिन ये आज 100 करोड़ से अधिक है। ब्रॉडबैंड के कनेक्शन केवल 6 करोड़ थे, लेकिन ये आज 100 करोड़ से अधिक हो गए हैं और वो भी केवल 10 साल में। मोबाइल की कनेक्टिविटी करीब 120 करोड़ की हो गई है। इंटरनेट सर्विस की पहुंच आज गांव-गांव है।
इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेट के डेटा के इस्तेमाल को लेकर कहा कि भारत में एक जीबी डेटा की कीमत 8 रुपए रह गई है। उन्होंने कहा कि ये इसके साथ ही ये दुनिया का सबसे सस्ती व्यवस्था है। उन्होंने ये भी कहा कि भारत में तकनीक की पेनिट्रेशन हो चुकी है। 2030 तक भारत में 100 करोड़ 5जी यूजर होने का अनुमान है।
पीएम मोदी ने किया इंटरनेट हाईवे का लोकतांत्रिकीकरण
केंद्रीय मंत्री ने बड़ी बात कही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक अदृश्य इंटरनेट बनाया है और इसका लोकतांत्रिकीकरण किया है। उन्होंने पीएम मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए करते हुए कहा कि भारत में जो 120 करोड़ मोबाइल यूजर हैं, उनमें से करीब 30 करोड़ लोग आज 5जी का इस्तेमाल कर रहे हैं।
संचार साथी ऐप का जिक्र
जब तक आती है तो उसका दुरुपयोग भी होता है, लेकिन उससे निपटने के लिए सरकार ने संचार साथी ऐप बनाया है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने की तो ये संचार विभाग की जिम्मेदारी है और इसके लिए कई फायरवॉल स्थापित की है। जैसे कि ‘संचार साथी’। ये एक सॉफ्टवेयर है, जिसे डीओटी ने बनाया है। अब ये सफल उतना ही होगी, जितना जनता इसका इस्तेमाल करेगी। इस पर अब तक 20 करोड़ हिट्स हो चुके हैं।
संचार साथी करता ये है कि अगर कोई व्यक्ति आपका डेटा लेकर कोई मोबाइल कनेक्शन लेता है तो ये आपको तुरंत बता देता है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस एप की मदद से एक करोड़ 92 लाख लोगों को ब्लॉक करके डिसेबल किया गया है। ये वो लोग हैं, जिन्होंने आपका डेटा चोरी किया होता है। इसके अलावा करीब 1000 करोड़ के मोबाइल को रिकवर करके उपभोक्ता को वापस दिलाया है।

















