ईरान में मुल्ला शासन के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अमेरिका लगातार ईरान पर दवाब बना रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जहाजों का बड़ा बेड़ा ईरान की तरफ जा रहा है। उनके इस बयान अब ईरान ने कहा है कि उनकी उंगलियां ट्रिगर पर रखी हुई हैं।
क्या है ट्रंप का बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि एक “बड़ा और शानदार आर्मडा” (जहाजों का बड़ा बेड़ा) ईरान की तरफ जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तेहरान न्यूक्लियर प्रोग्राम पर डील करने को तैयार नहीं हुआ, तो हमला होगा और वो पिछले न्यूक्लियर साइट्स पर हमलों से भी ज्यादा सख्त होगा।
ईरान ने किया पलटवार
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने X पर जवाब दिया कि ईरान की सेनाएं तैयार हैं। उन्होंने लिखा, “हमारी बहादुर आर्म्ड फोर्सेस अपनी जमीन, हवा और समंदर पर किसी भी हमले का तुरंत और जोरदार जवाब देने के लिए तैयार हैं—उंगलियां ट्रिगर पर रखी हुई हैं।” 12-दिन के युद्ध से मिले सबक से अब और तेज, मजबूत और गहरा जवाब दे सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान हमेशा एक निष्पक्ष और बराबरी वाली न्यूक्लियर डील का स्वागत करता है—बिना धमकी या जबरदस्ती के—जो शांतिपूर्ण न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी के अधिकार दे और न्यूक्लियर हथियारों की गारंटी न हो। उन्होंने साफ कहा कि न्यूक्लियर हथियार उनकी सिक्योरिटी में जगह नहीं रखते और कभी नहीं चाहे।
ईरान की यूएन मिशन ने भी कहा कि वो अमेरिका से बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन अगर दबाव डाला गया तो खुद का बचाव करेंगे। अनऑफिशियल मार्केट में अमेरिकी डॉलर 1.62 मिलियन रियाल पर पहुंच गया। अमेरिकी हमले की आशंका से करेंसी और गिर रही है।
शवों पर सियासत
अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने X अकाउंट पर पोस्ट किया कि शहीद परिवारों को शव लेने और दफनाने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। इसे “इस्लामिक रिपब्लिक का इंसानों के दुख का शोषण” बताया और कहा कि ये क्रूरता की कोई सीमा नहीं। इस बीच यूरोपियन यूनियन के संसदीय मुखिया ने IRGC को टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशन लिस्ट में डालना चाहिए। उन्होंने X पर लिखा कि ईरान में दबाव झेल रहे लाखों लोग यूरोप से नैतिकता और लीडरशिप की उम्मीद कर रहे हैं।
फ्रांस ने IRGC टेरर लिस्टिंग का समर्थन किया
फ्रेंच विदेश मंत्री जीन-नोएल बारोट ने कहा कि फ्रांस IRGC को टेररिस्ट लिस्ट में डालने का समर्थन करेगा। साथ ही ईरान में दमन के लिए जिम्मेदार लोगों पर सैंक्शंस लगाए जाएंगे—EU में एंट्री बैन और एसेट्स फ्रीज। उन्होंने ईरान से कैदियों की रिहाई, फांसी रोकने, इंटरनेट खोलने और यूएन जांच की मांग की। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, ब्रसेल्स में होने वाली मीटिंग से पहले सभी EU सदस्य देश IRGC को टेररिस्ट घोषित करने पर राजी हैं।
IRGC ने अमेरिकी मूवमेंट्स पर नजर रखने की बात कही
IRGC प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल नेईनी ने कहा कि वो रीजन में अमेरिकी मिलिट्री मूवमेंट्स मॉनिटर कर रहे हैं और हर संभावित स्थिति के लिए प्लान तैयार हैं। उन्होंने इसे पुरानी चाल और साइकोलॉजिकल वॉर बताया।
इराकी मिलिशिया लीडर की चेतावनी
हराकत हिजबुल्लाह अल नुजाबा के लीडर अक्रम अल-काबी ने कहा कि अमेरिका-इजराइल का ईरान पर हमला पूरे वेस्ट एशिया को आग में झोंक देगा। UN एक्सपर्ट माई साटो ने कहा कि तुर्की के कुर्दिश नागरिक हातिम ओज्देमिर की फांसी जल्द हो सकती है। 2019 में गिरफ्तारी के बाद 2022 से डेथ रो पर हैं। आरोप बागी का है, लेकिन उन्होंने इनकार किया, टॉर्चर हुआ और लीगल मदद नहीं मिली।

















