बहराइच जनपद के खैरीघाट क्षेत्र में ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है। पीड़िता को ट्रिपल तलाक देने के बाद घर से निकाल दिया गया है। महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विवाह और दहेज की मांग
जानकारी के अनुसार, सिंगिया नसीरपुर गांव के निवासी जाकिर की बेटी खुशबू का निकाह कुछ माह पूर्व खैरीघाट के अलीनगर कला निवासी हातिम के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि निकाह के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले एक लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे थे। दहेज की रकम न मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न कर रहे थे। इस दौरान पीड़िता के पिता ने कुछ रुपये दिए भी मगर ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग करते रहे।
संपत्ति और दस्तख़त की समस्या
आरोप है कि ससुराल वालों ने पीड़िता के रूपये आदि भी रख लिए। पीड़िता के पिता जाकिर से ससुराल वालों ने एक सादे कागज पर दस्तख़त भी करा लिया।
ट्रिपल तलाक और FIR
पीड़िता को ट्रिपल तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। उसके बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने महिला थाने में एफआईआर दर्ज की। पीड़िता ने अपने पति, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज करने के बाद इस मामले की जांच की जा रही है।

















