महाराष्ट्र के महानगर पालिका चुनावों का रिजल्ट आज आ रहा है। लेकिन इन चुनावों में भाजपा की अगुवाई वाली महायुति को जीत की ओर अग्रसर देख कांग्रेस अपनी पुरानी लाइन पर लौट आई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से वोट चोरी का आरोप लगाना शुरू कर दिया है।
चुनाव में वोटर टर्नआउट
स्टेट इलेक्शन कमीशन (SEC) के मुताबिक, BMC समेत इन सिविक पोल्स में कुल 52.94% वोटिंग हुई। 1,03,44,315 रजिस्टर्ड वोटर्स में से 54,76,043 वोट पड़े। इनमें 29,23,433 पुरुष, 25,52,359 महिलाएं और 251 ट्रांसजेंडर वोटर शामिल थे। कुल 277 वार्ड्स में वोटिंग हुई। BMC देश की सबसे अमीर म्युनिसिपल बॉडी है, इसलिए यहां का चुनाव काफी अहम माना जाता है।
मार्कर पेन वाली इंक को लेकर विवाद
वोटिंग के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए, जिसमें दिखाया गया कि वोटरों की उंगली पर लगाई गई ‘इनडेलिबल’ इंक आसानी से साफ हो जाती है। ऑपोजिशन पार्टियां, खासकर शिवसेना (UBT) और MNS ने आरोप लगाया कि ये इंक ठीक नहीं है, इससे वोट चोरी हो सकती है। कई लोग कह रहे थे कि उंगली साफ करके कोई दोबारा वोट डाल सकता है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले पर लोकतंत्र को कोसना शुरू कर दिया। उन्होंने X पर पोस्ट किया –”इलेक्शन कमीशन का नागरिकों को गुमराह करना ही हमारे लोकतंत्र में भरोसे के खत्म होने की वजह है। वोट चोरी एक देश विरोधी काम है।” मतलब, चुनाव आयोग लोगों को गुमराह कर रहा है, इसी वजह से लोकतंत्र पर भरोसा कम हो गया है। वोट चोरी को उन्होंने एंटी-नेशनल एक्ट कहा।
चुनाव आयोग ने दिया जवाब
राहुल गांधी के आरोपों पर महाराष्ट्र के स्टेट इलेक्शन कमिश्नर दिनेश वाघमारे ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लोकल बॉडी चुनावों में मार्कर पेन से इंक लगाना 2011 से चल रहा है। इंक पूरी तरह इनडेलिबल है, यानी साफ नहीं होती। साथ ही, SEC ने इंक की क्वालिटी जांच के लिए जांच का आदेश भी दिया है, ताकि कोई शक न रहे।
BJP का पलटवार
BJP ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। पार्टी के नेशनल स्पोक्सपर्सन शहजाद पूनावाला ने X पर लिखा – “बहाना ब्रिगेड वापस आ गई! गिनती खत्म होने से पहले ही हार मान ली? राहुल फिर से वही कर रहे हैं जो वह सबसे अच्छा करते हैं। बदनाम करना, तोड़-मरोड़ कर पेश करना और गलत जानकारी फैलाना। खानदानी चोर अब ठाकरे के दावों को दोहरा रहे हैं। वैसे, बिहार चुनाव में वोट चोरी के आरोपों का क्या हुआ जो राहुल ने लगाए थे?”
पूनावाला कहते हैं कि राहुल वही कर रहे हैं जो वो सबसे अच्छे से करते हैं – बदनाम करना, तोड़-मरोड़ करना और गलत जानकारी फैलाना। खानदानी चोर अब ठाकरे परिवार के दावों को दोहरा रहा है। वैसे बिहार चुनाव में वोट चोरी के आरोपों से क्या निकला?

















