DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 के तहत दिल्ली सरकार/स्वायत्त/स्थानीय निकायों के विभिन्न विभागों में 714 मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) की रिक्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तिथि कल यानी 15 जनवरी है। 17 दिसंबर 2025 से ही इन पदों पर आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। अगर आपने अभी तक इन रिक्तियों के लिए अप्लाई नहीं किया है तो फौरन कर लें।
10वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई
इन रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास मांगी गई है। आवेदक करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 15 जनवरी 2026 को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन रिक्तियों में आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के हिसाब से छूट मिलेगी। सामान्य, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, महिला और पूर्व सैनिक वर्ग के अभ्यर्थियों को इसमें छूट दी गई है।
सैलरी और अप्लाई करने का तरीका
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के स्तर-1 के अनुसार सैलरी मिलेगी। प्रारंभिक सैलरी 18,000 रुपये से शुरू होकर अधिकतम 56,900 रुपये तक जा सकती है। साथ ही अभ्यर्थियों को अन्य भत्ते भी मिलेंगे। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इन रिक्तियों पर अभ्यर्थी DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। यहां आपको अपनी जानकारी भरने के बाद दस्तावेज अपलोड करने होंगे और फिर आवेदन शुल्क भरना होगा।
















