नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X मंगलवार शाम को दुनियाभर में डाउन हो गया। X को बड़े आउटेज का सामना करना पड़ा। अमेरिका और भारत सहित कई देशों में यह आउटरेज देखी गई और यूजर्स को X पर पोस्ट करने में दिक्कत हुई।
इतना ही नहीं, यूजर्स ने X पर दूसरे यूजर्स के पोस्ट को न देख पाने की शिकायत भी की। X के कई फीचर्स ने अचानक काम करना बंद कर दिया और यूजर्स काफी परेशान हुए।
X पर यूजर्स की टाइमलाइन दिखने लगी ब्लैंक
ग्लोबल आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector का कहना है कि X पर यूजर्स ने कंटेंट लोड कर पा रहे हैं और न ही नया कंटेंट पोस्ट कर पा रहे हैं। X पर यूजर्स की टाइमलाइन ब्लैंक दिखने और पोस्ट करने में फेल होने जैसी दिक्कतें सामने आई हैं। ऐसा क्यों हुआ अभी X की तरफ से इसका कोई जवाब नहीं आया है। X पर देखी गई इस तकनीकी खामी की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पायी है।
भारत के कई शहरों के यूजर्स हुए परेशान
इसे लेकर Downdetector पर कुछ ही समय में 5000 से ज्यादा शिकायतें रिपोर्ट की गईं। 59 फीसदी से अधिक यूजर्स ने X ऐप से जुड़ी समस्याएं बताईं। 25 प्रतिशत लोगों को वेबसाइट एक्सेस करने में दिक्कत हुई। करीब 15 प्रतिशत यूजर्स ने कहा कि उनकी फीड बिल्कुल भी लोड नहीं हो रही थी। इस आउटरेज से दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों के यूजर्स काफी परेशान हुए।

















