सोशल मीडिया पर चल रहे स्वर्ण मंदिर के विवादास्पद कार्टून को लेकर पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आशंका है कि एआई की मदद से बने स्वर्ण मंदिर के इस कार्टून में अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल व दो अन्यों को स्वर्ण मंदिर के ऊपर चढ़ा दिखाया गया है और आगे कब्जा लिखा गया है। इस पर पंजाब के मुुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की फोटो साईड पर लगाई गई है और बलजिंदर सिंह नामक व्यक्ति के एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया है।
शिरोमणि अकाली दल ने आम आदमी पार्टी (्र्रक्क) के आईटी सेल पर श्री दरबार साहिब की बेअदबी करने का गंभीर आरोप लगाया है। अकाली दल का कहना है कि सोशल मीडिया पर ऐसे आपत्तिजनक कार्टून और सामग्री वायरल की जा रही है, जिससे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
शिअद ने बताया AAP की शरारत
अकाली दल के नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली से संचालित आम आदमी पार्टी आए दिन सिख गुरुओं और धार्मिक स्थलों का मज़ाक उड़ाने की कोशिश कर रही है। पार्टी का कहना है कि शिरोमणि अकाली दल और सुखबीर सिंह बादल को बदनाम करने के लिए इस हद तक गिर चुकी है कि वह गुरुओं के सम्मान से भी खिलवाड़ कर रही है।
ਆਪ ਦੇ ਆਈ.ਟੀ. ਸੈੱਲ ਦੀ ਇੱਕ ਹੋਰ ਘਟੀਆ ਕਰਤੂਤ ❗
ਹੁਣ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਕੀਤੀ ਬੇਅਦਬੀ❗
ਦਿੱਲੀ ਤੋਂ ਚੱਲਦੀ ਇਹ ਪਾਰਟੀ ਆਏ ਦਿਨ ਸਾਡੇ ਗੁਰੂ ਸਹਿਬਾਨ ਅਤੇ ਸਾਡੇ ਧਾਰਮਿਕ ਸਥਾਨਾਂ ਦਾ ਮਜ਼ਾਕ ਬਣਾ ਰਹੀ ਹੈ❗
ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅਤੇ ਸ. ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਝੂਠਾ ਬਦਨਾਮ ਕਰਨ ਲਈ ਇਹ ਪਾਪ ਪਾਰਟੀ ਇੰਨ੍ਹੀ ਹੇਠਾਂ ਡਿੱਗ ਚੁੱਕੀ ਹੈ… pic.twitter.com/HGtKi7teEI— Shiromani Akali Dal (@Akali_Dal_) January 10, 2026
एसजीपीसी ने लिया संज्ञान, कार्रवाई की मांग की
शिरोमणि कमेटी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक का दुरुपयोग करके सचखंड श्री हरमंदिर साहिब की फर्जी तस्वीर बनाने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का कड़ा संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हेतु साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई है। शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष अधिवक्ता हरजिंदर सिंह धामी के निर्देशानुसार, सचिव एस. प्रताप सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। इस संदर्भ में सचिव एस. प्रताप सिंह ने कहा कि सचखंड श्री हरमंदिर साहिब सिख समुदाय का केंद्र है, जहाँ से संपूर्ण मानवता को सार्वभौमिकता का संदेश मिलता है।
उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थान की गलत तरीके से प्रस्तुत की गई तस्वीरों से सिखों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सचिव एस. प्रताप सिंह ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं, जिनमें शिरोमणि कमेटी द्वारा साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि सरकार पर सवाल उठाने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाती है, मामला दर्ज किया जाता है और सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद कर दिए जाते हैं, लेकिन संगत की भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई न करना गंभीर सवाल खड़े करता है। शिरोमणि कमेटी के सचिव ने कहा कि यह एक बेहद गंभीर मामला है, जिसके लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे।
उन्होंने संगत से अपील की कि वे इस तरह की पोस्ट साझा न करें और न ही उन पर टिप्पणी करें, बल्कि ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट की रिपोर्ट करें और उन्हें बंद कराने में सहयोग करें।
आतिशी के मामले मेंपहले ही बैकफुट पर AAP
ज्ञात रहे कि दिल्ली विधानसभा में सिख गुरुओं के खिलाफ आपत्तीजनक टिप्पणी और इसकी वीडियो में टैंपरिंग को लेकर दर्ज की गई एफआईआर को लेकर आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार पहले ही बैकफुट पर आई हुई है। अब स्वर्ण मंदिर का कार्टून विवाद राजनीतिक हलचल को तेज कर सकता है।
















