वाराणसी जनपद में बड़ागांव पुलिस ने सोमवार को कन्वर्जन कराने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुकेश निवासी एस-16/116, कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास, थाना शिवपुर से गिरफ्तार किया गया। कृष्ण कुमार मौर्य, निवासी एस-24/2ए-1, अर्दली बाजार, को महावीर मंदिर से गिरफ्तार किया गया। इनोश जोसेफ निवासी लखमीपुर (बेलवा), एवं रवि जोसेफ निवासी लखमीपुर (बेलवा) को गिरफ्तार किया गया।
विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख, वाराणसी ने थाना बड़ागांव में सूचना दी थी कि ग्राम दुनियापुर, हरहुआ (थाना बड़ागांव क्षेत्र) में कुछ लोग गरीब, असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं व पुरुषों की मजबूरी का लाभ उठाकर बहला-फुसलाकर तथा अंधविश्वास फैलाकर उन्हें ईसाईयत अपनाने के लिए उकसा कर रहे हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अन्यत्र जाने की फिराक में थे, लेकिन बड़ागांव पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 3/5(1) के तहत वांछित इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

















