बांग्लादेश के जशोर जिले के मनीरामपुर में सोमवार को एक हिंदू पत्रकार की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने राणा प्रताप नामक हिंदू युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना कोपलिया बाजार इलाके की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे।
बांग्लादेश में विधवा हिंदू महिला से गैंगरेप, पेड़ से बांधकर काटे बाल- VIDEO किया वायरल
हिंदू युवक को बर्फ की फैक्ट्री से बाहर बुलाया और गोली मार दी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने राणा को उनकी बर्फ की फैक्ट्री से बाहर बुलाया और बाजार में स्थित एक क्लिनिक के पास वाली गली में ले गए। वहां कुछ देर तक उनके बीच कहासुनी हुई। इसके बाद उनके सिर को निशाना बनाकर कई राउंड गोलियां दागीं। जिसमें उनकी मृत्यु हो गई।
क्या है Nyaya Setu chatbot? कैसे इससे गरीबों को फ्री में मिलेगी कानूनी सलाह- सबकुछ जानिये
मनोहरपुर यूनियन परिषद के अध्यक्ष अख्तर फारुक मिंटू ने बताया कि हमलावरों ने राणा को फैक्ट्री से निकालकर गली के मुहाने पर ले जाकर गोली मारी। इसके बाद फरार हो गए। हालांकि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
बता दें कि इससे पहले बांग्लादेश में दीपू दास, अमृत मंडल, बजेंद्र विस्वास और खोकोन दास नामक हिंदुओं की हत्या हुई है।















