
Ration Card e-KYC
केंद्र सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत देशभर में लोगों को सस्ते या फ्री राशन की सुविधा देती है। अब सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए एक नया नियम लागू किया है कि राशन कार्ड का लाभ सिर्फ वही लोग लें जो इसके लिए योग्य हैं। इसके लिए राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है। e-KYC से फर्जी और डुप्लीकेट राशन कार्ड रोकने में मदद मिलेगी और जरूरतमंद लोगों तक समय पर राशन पहुंचेगा।
e-KYC के नियम- अब राशन कार्ड की e-KYC हर 5 साल में करनी जरूरी है। अगर आपने आखिरी बार 2013 या उससे पहले e-KYC की थी, तो अब इसे अपडेट करना जरूरी है। अच्छी बात यह है कि अब यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जा सकती है। स्मार्टफोन की मदद से आप कुछ ही मिनटों में e-KYC पूरी कर सकते हैं। बस नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Mera KYC और Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करें। ऐप ओपन करके अपनी लोकेशन सेट करें। अब अपना आधार नंबर डालें, कैप्चा भरें और मोबाइल पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें। स्क्रीन पर आधार से जुड़ी जानकारी दिखेगी। Face e-KYC ऑप्शन पर टैप करें। फोन का कैमरा ऑन होगा, सामने देखकर अपनी फोटो क्लिक करें। फोटो सही आए तो Submit बटन पर क्लिक करें। बस इतना करने के बाद आपका राशन कार्ड e-KYC प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
e-KYC की स्टेटस कैसे चेक करें- Mera KYC ऐप ओपन करें। अपनी लोकेशन एंटर करें। आधार नंबर, कैप्चा और OTP डालें। स्क्रीन पर स्टेटस दिखाई देगा- Status: Y → e-KYC पूरी हो चुकी है। Status: N → e-KYC अभी बाकी है।
मोबाइल ऐप से समस्या होने पर ऑफलाइन तरीका- अगर मोबाइल ऐप से e-KYC करने में दिक्कत हो रही है, तो आप ऑफलाइन भी कर सकते हैं- अपने नजदीकी राशन दुकान (FPS) या CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाएं। केवल अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड साथ ले जाएं। संबंधित कर्मचारी आपकी e-KYC प्रोसेस को पूरा कर देंगे। इस तरह, आप आसानी से घर बैठे या नजदीकी सेंटर पर जाकर अपना राशन कार्ड e-KYC अपडेट कर सकते हैं और सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपको राशन समय पर मिलता रहे।