करेला एक ऐसा सब्ज़ी है जिसका नाम सुनते ही ज़्यादातर लोग मुंह बना लेते हैं, लेकिन इसके फायदे जानकर आप इसे अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करना चाहेंगे। करेला पोषक तत्वों से भरपूर होता है और आयुर्वेद में इसे औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। रोज़ाना करेला जूस पीने से शरीर को कई तरह से लाभ मिलता है। आइए जानते हैं इसके 7 प्रमुख फायदे-
डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार
करेला जूस ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद “पोलिपेप्टाइड-पी” और “चारेंटिन” जैसे तत्व इंसुलिन की तरह काम करते हैं। नियमित सेवन से मधुमेह के मरीजों को काफी राहत मिल सकती है।
वजन घटाने में सहायक
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो करेला जूस आपके लिए फायदेमंद है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।
पाचन तंत्र मजबूत
करेला जूस पेट की समस्याओं जैसे गैस, कब्ज और एसिडिटी को दूर करता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो आंतों की सफाई में मदद करती है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है।
त्वचा को बनाता है चमकदार
रोज़ाना करेला जूस पीने से खून साफ होता है, जिससे मुंहासे, दाग-धब्बे और त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं कम हो जाती हैं। यह त्वचा को अंदर से पोषण देता है और नेचुरल ग्लो लाता है।
यह भी पढ़ें- Carrot Benefits: रोजाना 1 गिलास गाजर जूस पीने के 9 फायदे
इम्यून सिस्टम मजबूत
करेला विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और आपको बार-बार बीमार पड़ने से बचाता है।
लिवर को डिटॉक्स करता है
करेला जूस लिवर की सफाई में मदद करता है। यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और लिवर को स्वस्थ बनाए रखता है। जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या होती है, उनके लिए यह काफी लाभदायक हो सकता है।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
करेला जूस कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है और दिल स्वस्थ रहता है।
सेवन का सही तरीका
सुबह खाली पेट ताज़ा करेला जूस पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। शुरुआत में 30–50 ml से शुरू करें और धीरे-धीरे मात्रा बढ़ाएँ। स्वाद बेहतर करने के लिए इसमें थोड़ा नींबू का रस मिला सकते हैं।
(इस लेख में दी गई जानकारी और सुझावों को अमल में लाने से पहले पाठक किसी डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)













