आज के समय में पैन कार्ड हमारी जिंदगी का एक बहुत जरूरी हिस्सा बन चुका है। चाहे बैंक में खाता खोलना हो, इनकम टैक्स भरना हो, निवेश करना हो या फिर किसी सरकारी योजना का फायदा लेना हो हर जगह पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन अब पैन कार्ड को लेकर सरकार ने एक जरूरी अलर्ट जारी किया है, जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। अगर आपने अब तक अपना PAN कार्ड Aadhaar से लिंक नहीं किया है, तो सावधान हो जाइए। क्योंकि ऐसा न करने पर आपका पैन इनएक्टिव हो सकता है। इसका सीधा मतलब है कि आप कई जरूरी काम नहीं कर पाएंगे।
क्या है नया नियम- आयकर विभाग के मुताबिक, जिन लोगों का PAN अभी तक Aadhaar से लिंक नहीं हुआ है, उनका पैन 1 जनवरी 2026 से डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा। खासतौर पर उन लोगों का, जिनका PAN 1 अक्टूबर 2024 के बाद जारी हुआ है। अगर 31 दिसंबर 2025 तक पैन को आधार से लिंक नहीं किया गया, तो वह अपने आप निष्क्रिय हो जाएगा।
पैन इनएक्टिव होने से क्या होगा- अगर आपका पैन डिएक्टिवेट हो गया – आयकर विभाग के मुताबिक, जिन लोगों का PAN अभी तक Aadhaar से लिंक नहीं हुआ है, उनका पैन 1 जनवरी 2026 से डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा। खासतौर पर उन लोगों का, जिनका PAN 1 अक्टूबर 2024 के बाद जारी हुआ है। तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे- बैंक अकाउंट खोलने में दिक्कत, बड़ी रकम का लेन-देन नहीं कर पाएंगे,ITR फाइल नहीं कर पाएंगे, निवेश जैसे म्यूचुअल फंड, शेयर आदि में दिक्कत, सरकारी योजनाओं का लाभ रुक सकता है। यानि कुल मिलाकर आपकी फाइनेंशियल लाइफ प्रभावित हो सकती है। बहुत से लोग सोचते हैं कि उनका पैन पहले से लिंक है, लेकिन पक्का जानना जरूरी है। इसके लिए आप आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं-सबसे पहले इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं। “Link Aadhaar” ऑप्शन पर क्लिक करें। अपना PAN और Aadhaar नंबर डालें। “Validate” पर क्लिक करें। अगर आपका पैन पहले से लिंक है, तो स्क्रीन पर मैसेज आ जाएगा। अगर नहीं है, तो आप वहीं से OTP के जरिए लिंक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 31 दिसंबर 2025 से पहले नहीं किया PAN-Aadhaar लिंक? तो बंद हो जाएगा आपका पैन कार्ड
लिंक करने पर लगेगा जुर्माना- हां, अगर आपने तय समय के बाद पैन को आधार से लिंक किया है, तो ₹1000 का जुर्माना देना पड़ सकता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि जुर्माना भरने के बाद भी आपका पैन दोबारा एक्टिव हो जाएगा और आप सभी जरूरी काम कर पाएंगे। बहुत लोग सोचते हैं कि बाद में देख लेंगे, लेकिन आख़िरी समय पर वेबसाइट स्लो हो सकती है या दिक्कत आ सकती है। इसलिए आज ही अपना PAN-Aadhaar लिंक स्टेटस चेक करें और अगर लिंक नहीं है तो तुरंत करवा लें।

















