New Year 2026: नए साल के स्वागत से पहले ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की उम्मीद जगी है। बड़ी तादाद में टूरिस्ट हिमाचल प्रदेश के पांच हिल स्टेशनों में पहुंचने लगे हैं। नये साल पर बर्फबारी के बीच जश्न की उम्मीद लिए टूरिस्ट शिमला, कुफरी और मनाली हिल स्टेशनों में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। मौसम विज्ञान का भी मानना है कि 30 दिसंबर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है और बारिश-बर्फबारी का लंबा इंतजा खत्म होने की संभावना है।
Coldest Place In India: ये है भारत की सबसे ठंडी जगह, -40°C पहुंच जाता है तापमान; जम जाता है पानी
31 दिसंबर और 1 जनवरी 2026 को हिमाचल में मौसम खराब रहने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 30 दिसंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पूरे राज्य में मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दौरान ऊंचे और मध्य पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के प्रबल संकेत हैं। निचले और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। 2 जनवरी को भी कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। वहीं 3 और 4 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।
क्रिसमस पर शिमला-मनाली में नहीं हुई थी बर्फबारी, टूरिस्ट हुए थे निराश
मौसम विभाग के इस अनुमान से सैलानियों में उत्साह है क्योंकि क्रिसमस के दौरान शिमला और मनाली में बर्फबारी न होने से उन्हें निराशा हाथ लगी थी। शिमला में यह लगातार चौथा साल है जब दिसंबर में बर्फबारी नहीं हुई। ऐसे में नए साल पर बर्फ की सफेद चादर देखने की उम्मीद पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों और पर्यटकों दोनों के लिए खास मानी जा रही है।
31 दिसंबर से 2 जनवरी तक शीतलहर को लेकर सूबे में येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है। बता दें कि 1 जनवरी 2026 को अंग्रेजी का नया साल है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार यह साल का पहला दिन होता है लेकिन हिंदुओं का नया साल 19 मार्च 2026 से शुरू होगा। क्योंकि हिंदू मान्यताओं में नये साल की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। इसे ही हिंदू नववर्ष कहा जाता है।
















