Munnar Hill Station: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। ऐसे में अगर आप नये साल यानी जनवरी 2026 में किसी ऐसे हिल स्टेशन की सैर करना चाहते हैं जहां की हवा शुद्ध हो और जो प्रकृति की गोद में बसा हो तो आपको केरल जाना चाहिए। यहां का मुन्नार हिल स्टेशन दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह हिल स्टेशन टूरिस्टों को अपनी ओर अट्रैक्ट करता है। सुंदरता के कारण इस हिल स्टेशन को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। टूरिस्ट यहां ऊंची-ऊंची पहाड़ियों और झरनों को करीब से देख सकते हैं। मुन्नार में टूरिस्ट इको प्वाइंट, एरविकुलम नेशनल पार्क और कुंडला झील की सैर कर सकते हैं। इको प्वाइंट मुन्नार से 15 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र तल से 600 फीट की ऊंचाई पर है। यहां साउंड इको होता है। यह हिल स्टेशन एडवेंचर के लिए भी फेमस है।

क्यों टूरिस्टों को पसंद आता है मुन्नार हिल स्टेशन? 5 खासियतें जानिये
- मुन्नार हिल स्टेशन की प्राकृतिक सुंदरता टूरिस्टों को मंत्रमुग्ध कर देती है।
- मुन्नार हिल स्टेशन ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए बेस्ट हिल स्टेशन है।
- टूरिस्ट इस हिल स्टेशन के शुद्ध हवा में नेचर वॉक का लुत्फ उठा सकते हैं।
- इस हिल स्टेशन में जहां तक नजर जाएगी वहां तक आपको हरियाली मिलेगी जिस कारण यह टूरिस्टों के बीच फेमस है।
- मुन्नार एडवेंचर और बोटिंग के लिए भी फेमस है जिस कारण टूरिस्ट यहां की सैर को प्राथमिकता देते हैं।

ट्रैकिंग-कैंपिंग के साथ ही रोज गार्डन में देखिए कई किस्म के फूल
वैसे तो केरल टूरिज्म के लिहाज से बेहद समृद्ध है। केरल में टूरिस्ट ट्रैकिंग-कैंपिंग के साथ ही एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं। यह हिल स्टेशन एकदम शांत है जिस कारण टूरिस्ट यहां खुद को रिफ्रेश महसूस करते हैं। यहां का रोज गार्डन टूरिस्टों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यह गार्डन 2 एकड़ में फैला है। यहां का इको प्वाइंट टूरिस्टों के बीच इसलिए फेमस है क्योंकि यहां साउंड इको होा है और जो टूरिस्टों को बेहद आकर्षित करता है। रोज गार्डन समुद्र तल से 3,500 फीट की ऊंचाई पर है जहां टूरिस्ट कई किस्म के फूलों को देख सकते हैं। मुन्नार हिल स्टेशन की खूबसूरती से मंत्रमुग्ध होकर काफी तादाद में विदेशी टूरिस्ट भी यहां सैर के लिए आते हैं।

















