देश के करोड़ों किसान हर बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार करते हैं। हर किसान के मन में यही सवाल रहता है कि इस बार मेरे खाते में 2000 रुपये आएंगे या नहीं। अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और जानना चाहते हैं कि आपकी अगली किस्त कब आएगी और आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में की गई थी। इस योजना के तहत केंद्र सरकार पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद देती है। यह राशि किसानों के बैंक खाते में तीन बराबर किस्तों में भेजी जाती है। यानी हर चार महीने में किसानों को 2000 रुपये मिलते हैं। अब तक इस योजना की 21 किस्तें किसानों के खातों में भेजी जा चुकी हैं। सरकार ने इस योजना के जरिए किसानों को 4.09 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम सीधे उनके खातों में दी है। पिछली किस्त नवंबर महीने में जारी की गई थी।
22वीं किस्त कब आएगी- फिलहाल सरकार की ओर से 22वीं किस्त की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 22वीं किस्त फरवरी 2026 में आ सकती है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी लेते रहें। 2000 रुपये पाने के लिए जरूरी शर्तें- किसान भारत का नागरिक होना चाहिए, किसान के नाम पर खेती की जमीन होनी चाहिए, जमीन का रिकॉर्ड राज्य सरकार से सत्यापित होना चाहिए, आधार नंबर पीएम किसान खाते से जुड़ा होना चाहिए, बैंक खाता आधार से लिंक और चालू होना चाहिए।
बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम कैसे देखें- सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। Beneficiary List के विकल्प पर क्लिक करें। अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें। Get Report पर क्लिक करें। गांव की पूरी सूची आपके सामने आ जाएगी। अगर सूची में आपका नाम है, तो आपको अगली किस्त मिलने की पूरी संभावना है। अगर नाम नहीं है, तो तुरंत अपने नजदीकी CSC सेंटर या कृषि कार्यालय से संपर्क करें। सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना e-KYC किसी भी किसान को किस्त का पैसा नहीं मिलेगा। जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, उन्हें जल्द से जल्द इसे पूरा कर लेना चाहिए, ताकि 22वीं किस्त बिना किसी रुकावट उनके खाते में आ सके।














