बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, ममता सरकार पर बरसे शुभेंदु
September 20, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत पश्चिम बंगाल

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, ममता सरकार पर बरसे शुभेंदु

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस की लाठियों से कई लोगों के सिर फट गए और कई अन्य घायल हो गए।

Written byएजेंसीएजेंसी
Dec 23, 2025, 10:51 pm IST
inपश्चिम बंगाल
कोलकाता में प्रदर्शन करते हिंदू

कोलकाता में प्रदर्शन करते हिंदू

कोलकाता, (हि.स.)। बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के विरोध में मंगलवार को कोलकाता में बंगीय हिंदू जागरण के आह्वान पर निकाले गए विरोध मार्च के दौरान भारी हंगामा हो गया। सियालदह से शुरू होकर बेकबागान स्थित बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन के घेराव के लिए निकाले गए इस मार्च के दौरान हालात बेकाबू हो गए, जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ यह विरोध मार्च दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही बेकबागान स्थित बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन के पास पहुंचा, प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए और पुलिस बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस की लाठियों से कई लोगों के सिर फट गए और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने हिंदू जागरण सभा को अवैध घोषित कर दिया और प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक इलाके को खाली करने की अपील की। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की गई है। पुलिस प्रशासन पूरे इलाके में हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

ममता सरकार पर बरसे शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल मुख्यालय से मीडिया को संबोधित करते हुए राज्य की मौजूदा स्थिति और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि कोलकाता स्थित बांग्लादेश उच्चायोग तक एक हिंदू संगठन द्वारा आयोजित रैली पूरी तरह गैर-राजनीतिक थी। इसके बावजूद बेकबागान थाना पुलिस ने निर्दयता से लाठीचार्ज किया, जिसमें कई हिंदू प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने तीन हिंदू प्रदर्शनकारियों प्रणति रॉय, सौर्यदीप चक्रवर्ती और नकुल भट्टाचार्य को हिरासत में लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ हिंदू पहचान और भगवा झंडा उठाने के कारण कार्रवाई की गई।

ममता बनर्जी की तुलना यूनुस से की

कोलकाता में लाठीचार्ज को लेकर उन्होंने कहा कि यह साबित करता है कि मोहम्मद यूनुस और ममता बनर्जी की कार्यशैली में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार हिंदू विरोधी है और कोलकाता पुलिस को मुस्लिम लीग और जमात की पुलिस में बदल दिया गया है। हिंदुओं की एकजुटता से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घबरा गई हैं और इसी डर के कारण पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर हमला करने का आदेश दिया गया। उन्होंने दावा किया कि मुर्शिदाबाद और बांग्लादेश की घटनाओं में फर्क केवल स्थान का है, एजेंडा एक ही है। हरगोबिंद दास और चंदन दास की हत्या (मुर्शिदाबाद हिंसा) तथा दीपु चंद्र दास पर हमले की घटनाओं को उन्होंने एक ही सोच का परिणाम बताया।

साधु-संतों को पीटा गया

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भगवा वस्त्र पहने साधु-संतों, जिनमें लालबाबा महाराज भी शामिल हैं, को भी बेरहमी से पीटा गया, जबकि वे निहत्थे थे। इससे साफ है कि पुलिस कानून के अनुसार नहीं, बल्कि किसी छिपे एजेंडे के तहत काम कर रही है।

शुभेंदु अधिकारी ने ऐलान किया कि बांग्लादेश-पश्चिम बंगाल सीमा पर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर को वह बांग्लादेश के उच्चायुक्त से मुलाकात की मांग करेंगे और सभी हिंदुओं से अपील की कि वे एकजुट होकर 26 दिसंबर के विरोध प्रदर्शन में शामिल हों।

घायलों से मिलने पहुंचे अस्पताल

प्रेस कांफ्रेंस के बाद नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी सीधे उस अस्पताल पहुंचे जहां पुलिस के हमले में घायल कार्यकर्ता भर्ती हैं। उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अधिकारी ने डॉक्टरों से मुलाकात कर यहां भर्ती लोगों की बेहतर चिकित्सा का अनुरोध किया है।

 

 

Topics: बंगाल पुलिसकोलकाता पुलिसकोलकाता में प्रदर्शनहिंदू जागरण सभाशुभेंदु अधिकारीममता सरकारममता बनर्जीबांग्लादेश में हिंदूहिंदू की हत्या
एजेंसी
एजेंसी
हिंदुस्थान समाचार (प्रतिष्ठत समाचार एजेंसी) [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

rejinagar assembly by election mamatabanerjee candidate rabiul alam chowdhury withdraws

बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ा झटका: रेजीनगर से भी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने लिया नाम वापस

5 साल बाद कब्र से बाहर निकाला गया BJP कार्यकर्ता का शव, ममता बनर्जी की जीत के बाद हुई थी हत्या, अब होगी जांच

Suvendu Adhikari

पश्चिम बंगाल में भगवा सम्मान के साथ देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी हुंकार

अभिव्यक्ति की आजादी की आड़ में देश की एकता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, अलगाववादी नारों पर सख्त कार्रवाई: शुभेंदु अधिकारी

प्रतीकात्मक चित्र

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के चार सदस्यों के शव मिले, हत्या का आरोप

अमित शाह, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री

‘चिकन नेक’ की सुरक्षा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने की बैठक, घुसपैठ रोकने काे बनेगा त्रिस्तरीय सुरक्षा तंत्र

Load More

ताज़ा समाचार

आज का श्लोक : वाचा मित्रत्वमायाति वाचैवायाति शत्रुताम्

आज का राशिफल

20 सितंबर राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज किस राशि की चमकेगी किस्मत

NEET UG Fake Certificate CM Pushkar Singh Dhami Uttarakhand Medical Admission Panchjanya

NEET UG में फर्जीवाड़े पर CM धामी सख्त: 8 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र निरस्त, होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई!

Nandigram Bypoll Milan Pradhan Arrest Mamata Banerjee Congress TMC Politics Panchjanya

Nandigram Bypoll Analysis: जानिए मिलन प्रधान की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस-ममता समीकरण और सियासी दावों की पूरी कहानी

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की।

DUSU चुनाव में एबीवीपी ने लहराया भगवा, बोली – भारत का Gen-Z संस्कारवान, राष्ट्रवादी और समरसता में विश्वास रखने वाला

mathura rss paryavaran sanrakshan gatividhi kund pujan water conservation

राधाष्टमी पर RSS स्वयंसेवकों की सराहनीय पहल: मथुरा में जलाशयों और कुंडों हुआ पूजन, लोगों ने ली अनोखी शपथ

narendra modi satta darshan seva sankalp parivartankari netritva

नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष : ‘सेवा’ से परिवर्तनकारी नेतृत्व तक की राजनीतिक यात्रा

IIT BHU University of Michigan MoU EV Research Prof Amit Patra Panchjanya

IIT रुड़की दीक्षांत समारोह 2026: 1,277 स्नातक विद्यार्थियों को मिली डिग्री, अजीत डोभाल रहे मुख्य अतिथि

प्रतीकात्मक चित्र

पाकिस्तान से आई ₹119 करोड़ की हेरोइन जब्त: पंजाब में 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता!

bhopal shram sadhak sangam dattatreya hosabale ravidas jayanti

भोपाल में ‘श्रम साधक संगम’ का भव्य आयोजन: दत्तात्रेय होसबाले जी ने कहा- “श्रम साधकों के मजबूत होने से सुदृढ़ होगा समाज”

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies