फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने हाल ही में भारत की अपनी GOAT टूर को गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी के वनतारा वाइल्डलाइफ सेंटर पर विजिट करके खत्म किया। ये विजिट 16 दिसंबर 2025 को हुई, जहां मेसी अपने इंटर मियामी टीममेट्स लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल के साथ पहुंचे। अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट ने उन्हें होस्ट किया। इस खास मौके पर सनातन धर्म की खास झलक देखने को मिली, जब मेसी भी अपनी टीम के साथ सनातन धर्म में अपनी आस्था दिखाते हुए दिखे।
मेसी का पारंपरिक स्वागत
मेसी को वहां ट्रेडिशनल तरीके से वेलकम किया गया। लोक संगीत बजा, फूलों की बारिश हुई और आरती उतारी गई। इसके बाद उन्होंने कुछ इंडियन रिचुअल्स में पार्ट लिया, जैसे नारियल उत्सर्ग, मटका फोड़, महा आरती जिसमें अंबे माता पूजा, गणेश पूजा, हनुमान पूजा और शिव अभिषेक शामिल थे। मेसी ने मूर्ति के सामने झुककर प्रणाम भी किया। ये सब रिचुअल्स अच्छी शुरुआत, शांति और सभी जीवों के लिए सम्मान के सिंबल थे।
इस मौके पर अनंत अंबानी के साथ ही भगवान शिव का दुग्ध अभिषेक करने के बाद ओम् नम: शिवाय मंत्र का जाप भी किया।
#WATCH | Global football icon Lionel Messi had a guided tour of Vantara’s expansive conservation ecosystem, home to rescued big cats, elephants, herbivores, reptiles and fostered young animals from across the globe. pic.twitter.com/i3Y8j0ZxeX
— ANI (@ANI) December 17, 2025
जानवरों के साथ खास पल
वनतारा में मेसी ने रेस्क्यूड जानवरों को करीब से देखा। बिग कैट्स जैसे शेर, बाघ, तेंदुआ, हाथी, जिराफ, ओकापी और दूसरे एनिमल्स के साथ टाइम स्पेंट किया। उन्होंने केयरटेकर्स और वेट स्टाफ से बात की, एनिमल्स को फीड किया। एक क्यूट मोमेंट था जब अनंत और राधिका ने एक शेर के बच्चे का नाम “लियोनेल” रखा, मेसी के सम्मान में। एक रेस्क्यूड हाथी के बच्चे मणिकलाल ने मेसी के साथ खेला भी। मेसी ने कहा कि वंतारा का काम जानवरों की केयर और रेस्क्यू का बहुत सुंदर है।
दोस्ती का नजारा
विजिट के दौरान मेसी और अनंत अंबानी की गर्मजोशी भरी हग वायरल हो गई। दोनों की दोस्ती साफ दिखी, जो वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन के शेयर्ड इंटरेस्ट पर बेस्ड है। मेसी की ये विजिट उनकी इंडिया टूर का आखिरी स्टॉप था, जो कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली से शुरू हुई थी। सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज काफी शेयर हुए।











