डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के विवादित बयान और कांग्रेस द्वारा प्राइमरी मेंबरशिप निलंबन के कुछ ही समय के भीतर उनका नया और तीखा बयान सामने आया है। पार्टी कार्रवाई के तुरंत बाद डॉ. सिद्धू ने अपने X हैंडल पर कांग्रेस पंजाब अध्यक्ष राजा वड़िंग पर सीधा प्रहार करते हुए बड़ा बयान जारी किया है। यह बायान उन्होंने राजा वड़िंग के उस बयान वाले वीडियो के साथ शेयर किया है, जिसमें राजा वड़िंग ने दिवंगत पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह के बारे में अपशब्द बोलते हुए उनका अपमान किया था।
उन्होंने लिखा—
“I refuse to stand with an insensitive and irresponsible, morally dishonest and corrupt president. I stand up for all my brothers and sisters who have been hurt by his incompetence and irresponsible behaviour. I refuse to accept him as a President. I wonder why CM is shielding him.”
हिंदी में साफ़ मतलब—
डॉ. सिद्धू ने कहा कि वह एक “संवेदनहीन, गैर-जिम्मेदार, नैतिक रूप से बेईमान और भ्रष्ट अध्यक्ष” के साथ खड़ी नहीं हो सकतीं। उन्होंने दावा किया कि कई लोग उनके “अयोग्य और गैर-जिम्मेदार व्यवहार” से दुखी हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सीएम आखिर उन्हें क्यों बचा रहे हैं?
डॉ. सिद्धू का यह बयान कांग्रेस में पहले से मचे हंगामे को और भड़का रहा है। जहां पार्टी ने उनकी प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर एक कड़ा संदेश देने की कोशिश की, वहीं डॉ. सिद्धू ने अब सीधे प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग पर भ्रष्टाचार और अक्षमता के आरोप जड़ दिए हैं।
पंजाब कांग्रेस में यह टकराव अब खुलकर सड़क पर आ चुका है
• एक तरफ पार्टी नेतृत्व डैमेज कंट्रोल में जुटा है,
• दूसरी ओर डॉ. सिद्धू लगातार हमलावर मोड में हैं।
राजनीतिक हलकों में अब यह सवाल गर्म है कि क्या यह विवाद यहीं थमेगा, या पंजाब कांग्रेस में आने वाले दिनों में बड़ा फूट दिखाई देगी ?
ये भी पढ़ें – 500 करोड़ लेकर सीएम बनाती है कांग्रेस, बयान देने वाली नवजोत सिद्धू पर बड़ा एक्शन















