भारत सरकार ने देश के नागरिकों को ई-गवर्नेंस की बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब DigiLocker ऐप में पासपोर्ट वेरिफिकेशन फीचर जोड़ दिया गया है। इस सुविधा के आने से लोगों को पासपोर्ट सत्यापन के लिए किसी सेंटर या दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सिर्फ स्मार्टफोन या कंप्यूटर से घर बैठे ही पासपोर्ट संबंधी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा सकेंगी। यह नया फीचर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), विदेश मंत्रालय (MEA) और नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) के सहयोग से शुरू किया गया है। DigiLocker के आधिकारिक X (पहले ट्विटर) हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की गई है।
क्या फायदा मिलेगा इस सुविधा से- इस फीचर की मदद से नागरिक Passport Verification Record (PVR) सीधा DigiLocker में प्राप्त कर सकेंगे। जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य प्रमाणपत्र DigiLocker में सुरक्षित रखे जाते हैं, वैसे ही अब पासपोर्ट से जुड़े दस्तावेज भी डिजिटल रूप से सुरक्षित रखे जा सकते हैं। इसके आने से पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया तेज होगी, दस्तावेज सत्यापन में समय कम लगेगा, जॉब आवेदन, वीजा प्रक्रिया और पुलिस वेरिफिकेशन जैसी औपचारिकताएँ जल्दी पूरी हो सकेंगी, सरकारी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी, खासकर उन लोगों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा जिन्हें बार-बार दस्तावेज जमा करवाने पड़ते हैं।
The National e-Governance Division, MeitY in collaboration with the Ministry of External Affairs has enabled digital access to the Passport Verification Record (PVR) on #DigiLocker.
Citizens can now access their #passport verification details securely & seamlessly. pic.twitter.com/BOPdEwh74e— DigiLocker (@digilocker_ind) December 2, 2025
DigiLocker में पासपोर्ट वेरिफिकेशन कैसे करें- इस फीचर का उपयोग करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको निम्न स्टेप्स फॉलो करने होंगे- DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर जाएं। अपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर से लॉग-इन करें। होम स्क्रीन पर पासपोर्ट वेरिफिकेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। अपनी जरूरी जानकारी जैसे- पूरा नाम, जन्मतिथि, पता, पहचान संबंधी डॉक्यूमेंट को सत्यापित करें। DigiLocker अपने आप आधार, पैन, educational certificates आदि से जानकारी मिलान कर लेगा। सत्यापन पूरा होते ही PVR आपके DigiLocker अकाउंट में सेव हो जाएगा। एक बार सत्यापन हो जाने के बाद आपको बार-बार कागज साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह भी पढ़ें- निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं? कैसे बनवाएं, पूरी प्रक्रिया जानें
DigiLocker क्या है- DigiLocker भारत सरकार की एक सुरक्षित डिजिटल डॉक्यूमेंट स्टोर और वेरिफिकेशन सेवा है। यह सीधे आधार कार्ड से लिंक होकर यूजर की पहचान की पुष्टि करता है। इसमें आप निम्न जरूरी दस्तावेज स्टोर कर सकते हैं- आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, शैक्षणिक प्रमाण पत्र / मार्कशीट, वाहन संबंधित दस्तावेज, स्वास्थ्य और अन्य सरकारी प्रमाणपत्र। सबसे बड़ी बात यह है कि DigiLocker में दस्तावेज लीगल रूप से मान्य होते हैं। किसी भी सरकारी काम में इन्हें कागज़ के बराबर स्वीकार किया जाता है।

















