लोकतंत्र को बचाने के लिए देश में चले अन्ना हाजारे आंदोलन की गोद से निकलने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी का लोकशाही के प्रति कितना सम्मान है उसका अनुमान एक वायरल आडियो से लगाया जा सकता है। इस आडियो में पटियाला के एसएसपी अपने अधीनस्थ डीएसपी•ा को कह रहे हैं कि विधायकों से कोआर्डीनेशन करके जिनक लोगों को चुनावों के लिए नामांकन भरने से रोकना है उन्हें घरों में या रास्ते में रोको। चुनाव अधिकारी कार्यालयों में किसी से कागज मत छीनो और न फाड़ो, जैसा कि पटियाला के नगर निगम चुनाव में हुआ था। पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो जारी कर चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है।
पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के नामांकन का आज 4 दिसम्बर कोआखिरी दिन है। वहीं चुनाव के मद्देनजर कई विवाद सामने आ रहे हैं। कांग्रेस जहां एनओसी जारी करने में जानबूझकर देरी करने का मुद्दा उठा रही है, वहीं भाजपा ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और शिअद ने प्रत्याशियों के नामांकन पत्र फाडऩे का आरोप लगाया है। इसी के मद्देनजर बुधवार को पंजाब भाजपा का प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव आयुक्त से मिला जबकि शिअद ने भी भिखीविंड में धरना देकर प्रदर्शन किया।
🚨ਜਿੱਥੇ ਅਕਾਲੀ ਮਿਲਣ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਪਾੜ੍ਹ ਦਿਓ: Punjab Police 🚨
ਲੋਕਤੰਤਰ ਦਾ ਘਾਣ ਕਰਕੇ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰੀਸ਼ਦ ਅਤੇ ਬਲਾਕ ਸੰਮਤੀ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਬੇਸ਼ਰਮੀ ਨਾਲ ਲੁੱਟਣ ਦੀ ਤਿਆਰੀਆਂ ਸਬੰਧੀ Patiala Police ਦੀ ਕੱਲ੍ਹ ਰਾਤ ਨੂੰ ਹੋਈ MOST SENSITIVE Conference Call ਦੀ ਸਾਰੀ recording ਆਪ ਸਭ ਸੁਣੋ:
“ਅੱਜ Police… pic.twitter.com/5B98XBU6aY
— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) December 4, 2025
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग बताते हैं कि जानबूझ कर कांग्रेसी प्रत्याशियों को चुनाव लडऩे से पहले एनओसी जारी नहीं की जा रही है। उनके प्रत्याशी एनओसी के लिए बीडीपीओ कार्यालय में जा रहे हैं मगर वहां स्टाफ ही मौजूद नहीं मिलता। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार नहीं चाहती कि उनके प्रत्याशी मैदान में उतरें। इस पर मुख्य चुनाव आयुक्त भी सख्ती के मूड में है। मंगलवार को उन्होंने डेराबस्सी के बीडीपीओ को नोटिस जारी कर उनसे गैरहाजिर होने का कारण पूछा है। कांग्रेसियों ने बीडीपीओ विभाग में खाली पड़ी कुर्सियों के वीडियो बनाकर वायरल भी किए हैं।
पुलिस पर धमकाने का आरोप
पंजाब भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सेवानिवृत्त आईएएस व महासचिव डॉ. जगमोहन सिंह राजू के नेतृत्व में पंजाब राज्य चुनाव आयुक्त राजकमल चौधरी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पत्र सौंपकर जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए सरकारी मशीनरी की पूर्ण निष्पक्षता सुनिश्चित करने और संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया की अनिवार्य वीडियोग्राफी करने के निर्देश जारी करने की मांग की गई। आयुक्त को बताया गया कि कई रिटर्निंग अधिकारी और पुलिस अधिकारी कथित तौर पर आप सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। इसके चलते विपक्षी उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने में बाधाएं और हस्तक्षेप किया जा रहा है। सभी उम्मीदवारों को बिना किसी रुकावट के नामांकन दाखिल करने की अनुमति दी जाए और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सुरक्षा के लिए अधिकारियों की निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए। राज्य में विपक्ष ने चुनावों के दौरान हिंसा व धक्केशाही होने का अंदेशा जताया है और केंद्रीय चुनाव आयोग से इस मामले में हस्तक्षेप मांगा है।

















