TMC suspends MLA Humayun Kabir: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भरतपुर के विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी से आजीवन निलंबित कर दिया है। MLA हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद बनवाने का विवादित बयान दिया था। इससे पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गई थी और बीजेपी ने इसका जमकर विरोध किया था। हुमायूं कबीर का यह विवादित बयान काफी सुर्खियों में रहा था।
क्या कहा था TMC नेता हुमायूं कबीर ने?
TMC नेता हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखने की बात कही थी। उनके इस विवादित बयान से पार्टी भीतर से असहज थी और चुनाव से पहले यह स्थिति तृणमूल के लिए और मुश्किल बनती जा रही थी।

TMC ने कहा- हुमायूं कबीर का पार्टी से कोई रिश्ता नहीं…
कोलकाता के मेयर और शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकिम ने हुमायूं कबीर को पार्टी से निलंबित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हुमायूं कबीर का अब तृणमूल कांग्रेस से कोई रिश्ता नहीं रहेगा। पार्टी धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वाली राजनीति को स्वीकार नहीं करती है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पार्टी की अनुशासन समिति ने तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी की सहमति के बाद की है।












