पाञ्चजन्य द्वारा आयोजित ‘दंतेश्वरी डायलॉग’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री और डिप्टी सीएम श्री विजय शर्मा ने सुरक्षा, विकास और विज़न पर बात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने के संकल्प को फिर दोहराया। उन्होंने नक्सलियों के मुख्य धारा में लौटने की अपील की वहीं सख्त संदेश भी दिया। पाञ्चजन्य की सलाहकार संपादक तृप्ति श्रीवास्तव ने विजय शर्मा जी से कई मुद्दों पर बात की।
नक्सलवाद को लेकर किए गए सवाल पर राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि बस्तर में अधिकतम तीन जिले का दक्षिण भाग, एक जिले का पश्चिम भाग नारायणपुर का सुकमा और बीजापुर का दक्षिण भाग और थोड़ा सा उत्तर कांकेर का पास का क्षेत्र ही नक्सल प्रभावित हैं। हम चाहते हैं कि नक्सली समाज की मुख्य धारा में लौटें। लेकिन यदि नक्सली नृशंसता करेंगे तो उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। उनके पास दो ही रास्ते हैं- समर्पण या फिर सफाया।
ये भी पढ़ें –नक्सलवाद, कन्वर्जन और टेक-ड्रिवन छत्तीसगढ़ पर बोले CM विष्णु देव साय, बताया भविष्य का विजन

















