देहरादून: दिल्ली ब्लास्ट की जांच कर रही एनआईए देशभर में लगातार आतंकी आउटफिट का भंडाफोड़ कर रही है। इसी क्रम में जांच एजेंसी ने हल्द्वानी में बिलाली मस्जिद के इमाम मौलाना आसिम कासमी और उनके सहयोगी नज़र कमाल को पूछताछ के लिए उठा लिया। बाद में कई घंटों की पूछताछ के बाद इमाम को छोड़ दिया गया।
केंद्रीय जांच एजेंसियों ने शुरुआती पूछताछ के बाद इमाम को छोड़ दिया गया है। हालांकि, उसके लैपटॉप और मोबाइल को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।
बिलाली मस्जिद का इमाम है कासमी
मौलाना आसिम कासमी बनभूलपुरा के लाइन नंबर 8 की बिलाली मस्ज़िद का इमाम है। वहीं नजर कमाल उसका सहयोगी है, जो कि हर कृत्य में उसका साथ देता है। इन दोनों पर ही एजेंसी को देश विरोधी तत्वों के साथ साठगांठ रखने का शक है। हालांकि, अभी इन दोनों को छोड़ दिया गया है, लेकिन ज़रूरत पड़ने पर कुछ दिनों बाद फिर पूछताछ के लिए बुलाए जा सकते हैं।

















