आज आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक की पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है। बैंक में खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक, हर जगह आधार की आवश्यकता होती है। यदि किसी के पास आधार नहीं है या आधार बंद हो गया है, तो कई काम रुक सकते हैं। देश में लगभग 100 करोड़ लोगों के पास आधार कार्ड है। लेकिन हाल ही में UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने करीब 2 करोड़ आधार नंबर बंद कर दिए हैं। यह खबर सुनकर लोगों में यह डर है कि कहीं उनका आधार भी बंद तो नहीं हो गया। अगर आपका आधार किसी कारण से निष्क्रिय हो गया है तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। इसे दोबारा सक्रिय (Reactivate) करने की सुविधा बहुत सरल तरीके से उपलब्ध है। आपको बस कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे। आइए जान लेते हैं कि बंद आधार को कैसे फिर से शुरू किया जा सकता है।
कैसे पता करें कि आपका आधार चालू है या नहीं- सबसे पहले यह जांचना जरूरी है कि आपका आधार सच में बंद हुआ है या नहीं। इसे जानने के लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आपको Aadhaar Verification नाम का विकल्प मिलेगा। इस सेक्शन में अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें। यदि स्क्रीन पर “Aadhaar Number Exists” लिखा आता है, तो आपका आधार एक्टिव है और आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। लेकिन यदि “Invalid Aadhaar Number” दिखता है, तो इसका मतलब है कि आपका आधार नंबर बंद हो चुका है।
यह भी पढ़ें- UIDAI: Aadhaar Card में मोबाइल नंबर अपडेट करें घर बैठे, जानिए कैसे
आधार बंद होने पर क्या करना चाहिए- अगर आपका आधार निष्क्रिय दिखाई दे रहा है, तो आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Enrollment/Update Center) में जाना होगा। यहां आपकी पहचान दोबारा सत्यापित की जाती है और सारी समस्याओं का हल तुरंत मिल जाता है। आधार केंद्र पर ये काम किए जाएंगे- बायोमेट्रिक अपडेट / री-वेरीफिकेशन (जैसे कि फिंगरप्रिंट या आंखों की स्कैनिंग दोबारा करना), दस्तावेज चेक करना (जैसे पहचान और पते का प्रमाण), जांच पूरी होने के बाद आपका आधार दोबारा सक्रिय कर दिया जाता है। इसलिए देरी न करें और अगर आधार बंद मिला तो तुरंत आधार केंद्र जाएं। कभी-कभी आधार केंद्र जाने के बाद भी कोई तकनीकी समस्या या डॉक्यूमेंट की गड़बड़ी के कारण आधार तुरंत चालू नहीं होता। ऐसे में UIDAI का टोल-फ्री नंबर 1947 आपकी मदद करेगा। यह नंबर 24×7 उपलब्ध रहता है। किसी भी फोन से मुफ़्त में कॉल किया जा सकता है। कॉल पर आपको बताया जाएगा आपका आधार क्यों बंद हुआ?















