सोशल मीडिया पर महंगी गाड़ियों के साथ धमकी भरी रील बनाने और दहशत फैलाने के आरोप में कार्रवाई अतीक अहमद के बेटे अबान एवं उसके अन्य साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अबान किसी शादी में शामिल होने गया था। वहां पर खाना खाते समय वीडियो बना कर रील बनाई गई थी।
रील में धमकी भरा संदेश दिया गया है। अबान जिस समय खाना खा रहा है। उस समय रील के बैकग्राउंड में आवाज आ रही है कि हम लोग कुत्ते की तरह पीछे से वार नहीं करते हैं जो सामने आता है उसको फाड़ देते हैं। ये रील देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया और अबान एवं उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अतीक के परिवार को आर्थिक मदद करने वाले अतीक अहमद का चचेरा भाई राशिद उर्फ नीलू व अतीक के साढ़ू समेत अन्य लोगों के खिलाफ भी जांच शुरू की गई है।
















