दिल्ली में स्वावलंबन 2025 प्रोग्राम के दौरान भारतीय नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने खुलासा किया है कि चीन पाकिस्तान को पनडुब्बियां दे रहा है। ये सब समुद्री सुरक्षा पर फोकस वाले इस इवेंट में हुआ, जहां इनोवेशन और देसी तकनीक पर बात हुई। उन्होंने चीन पनडुब्बियां दे रहा है और उनकी तैनाती जल्द शुरू हो जाएगी। हम हर चीज पर नजर रखे हुए हैं, ताकि देश की समुद्री सीमाएं सुरक्षित रहें।
चीन-पाकिस्तान के बीच पनडुब्बी सौदे पर नौसेना की नजर
एडमिरल वात्स्यायन कहते हैं कि हम हर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। और इससे निपटने के लिए नौसेना हर जरूरी कदम उठा रही है। ये सौदा चीन और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य रिश्तों का हिस्सा लगता है, जो हमारे लिए चिंता की बात है। लेकिन हमारी टीम अलर्ट मोड में है, कोई सरप्राइज नहीं होने देंगे।
चीन की नौसेना में नया ताकतवर एयरक्राफ्ट कैरियर
इधर चीन ने अपनी तीसरी एयरक्राफ्ट कैरियर फुजियन को कमीशन कर दिया है। ये उनका सबसे एडवांस्ड जहाज है, जिसमें इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापल्ट सिस्टम लगा है, जो विमानों को तेजी से उड़ान भरने में मदद करता है। इस महीने की शुरुआत में एक गुप्त समारोह में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इसे नौसेना में शामिल किया। ये कैरियर चीन की समुद्री ताकत को और मजबूत कर रहा है, जो पूरे हिंद महासागर क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।
भारत-पाकिस्तान तनाव पर अमेरिकी रिपोर्ट का जिक्र
एक ताजा अमेरिकी रिपोर्ट, यूएस-चाइना इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमीशन की, में भारत-पाकिस्तान के बीच मई में हुए चार दिनों के संघर्ष का जिक्र है। रिपोर्ट कहती है कि पाकिस्तान ने चीनी हथियारों का इस्तेमाल किया था।

















