रूस और अमेरिका के द्वारा तैयार किया गया पीस प्लान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को पीस प्लान दे दिया गया है। इस पीस योजना को डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन दिया गया है। इसके तहत यूक्रेन को रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए भारी रियायतें देनी पड़ेंगी। कहा जा रहा है कि ज़ेलेंस्की ट्रंप से इस पर बात करने वाले हैं, लेकिन कुछ यूक्रेनी अधिकारी इसे बकवास और नामुमकिन बता रहे हैं। आरोप लगाया गया है कि ये प्लान कीव की राय लिए बिना बनाया गया, जो 2022 की शुरुआत में मॉस्को की मांगों जैसा लगता है।
शांति प्रस्ताव की मुख्य बातें
ये 28 पॉइंट्स के तहत यूक्रेन को क्रीमिया और डोनबास रीजन रूस को सौंपना होगा। खेरसॉन और ज़ापोरिज़िया में फ्रंटलाइन्स को वर्तमान लाइनों पर फ्रीज करना पड़ेगा। यूक्रेन की आर्मी को 6 लाख सैनिकों तक सीमित रखना होगा। यूरोपीय फाइटर जेट्स पोलैंड में यूक्रेन की हिफाजत के लिए तैनात रहेंगे। हालांकि, इसमें नाटो के ट्रूप्स नहीं होंगे। भविष्य में यूक्रेन को नाटो की सदस्यता नहीं मिलेगी। इसके अलावा यूक्रेन की जमीन पर कोई विदेशी सैनिक यूक्रेन की जमीन पर नहीं होगा। साथ ही अमेरिका की सुरक्षा गारंटी भी अनिश्चित है। रूस के फ्रीज $100 बिलियन एसेट्स यूक्रेन के रिकंस्ट्रक्शन के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। इसके साथ ही रूस को ग्लोबल इकोनॉमी में वापस लाने का रास्ता, जिसमें प्रतिबंध हटाने की गुंजाइश तलाशी जाएगी।
ये प्लान व्लादिमीर पुतिन के करीबी किरिल दिमित्रीव और ट्रंप के स्पेशल एनवॉय स्टीव विटकॉफ ने ड्राफ्ट किया। एक यूरोपीय डिप्लोमैट ने कहा कि उन्हें ये न्यूज रिपोर्ट्स से पता चला।
यूक्रेन की प्रतिक्रिया
ज़ेलेंस्की ने इस मामले एक वीडियो जारी कर कहा कि यूक्रेन को शांति चाहिए, वो डिप्लोमेसी बिगाड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि वे अमेरिका और सहयोगी देशों के साथ बात करेंगे और सेना को स्थिर सपोर्ट देंगे। उनके ऑफिस ने कहा कि उन्हें ये प्लान मिला है, ट्रंप से डिप्लोमैटिक चांस पर बात होगी। लेकिन कुछ अधिकारी इसे प्रोवोकेशन बता रहे, जो डिविजन फैलाने और एलाइज को कन्फ्यूज करने का तरीका है। फॉरेन पॉलिसी कमिटी के चेयर ओलेक्सांद्र मेरेज़को ने कहा कि क्रेमलिन सीरियस नेगोशिएशंस के लिए तैयार नहीं, पुतिन प्रतिबंधों से बचने के लिए समय को व्यतीत कर रहे हैं।
अमेरिका का रुख
अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल की हाई-रैंकिंग मिलिट्री डेलिगेशन कीव में ज़ेलेंस्की और डिफेंस मिनिस्टर डेनिस श्मिहाल से मिलीं। डिप्लोमैट्स ने कहा कि ट्रंप शांति के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रहे हैं। चार्जे डी अफेयर्स जूली डेविस ने “रिमार्केबल पेस ऑफ डिप्लोमैटिक एक्टिविटी” की बात की। व्हाइट हाउस ने प्लान को दोनों साइड्स के लिए “अच्छा” करार दिया।
यूरोपीय देशों का पुराना राग
वहीं इस मामले में यूरोपीय यूनियन के फॉरेन पॉलिसी चीफ काजा कलास ने इस प्लान का स्वागत तो किया, लेकिन,साथ ही ये भी कह दिया कि इसमें यूक्रेनियन्स और यूरोपियन्स को भी शामिल किया जाना चाहिए। ईयू का कहना है कि अगर रूस अगर शांति चाहता है तो बिना शर्त सीजफायर कर सकता है। वही ब्रिटेन ने एक अलग ही राग अलापते हुए कहा कि रूस यूक्रेन से अपनी फौज हटा ले तो युद्ध खत्म हो सकता है।

















