प्रेस क्लब देहरादून में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष रवि देव आनंद एवं बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया द्वारा की गई। वार्ता में बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया ने बताया कि आज पछवादून में बड़े पैमाने पर लैंड जिहाद, लव जिहाद और वहां की डेमोग्राफी बदलने का षड्यंत्र चल रहा है। तात्कालिक प्रशासन व्यवस्था भी इन षड्यंत्रकारियों के साथ लिप्त होकर देवभूमि के वास्तविक ढांचे को ध्वस्त करने का काम कर रही है। बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद् सनातन संस्कृति एवं हिंदू मानबिन्दुओं की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करते आया है और निरंतर करता रहेगा।
शासन-प्रशासन को पता है कि राशिद पहलवान नामक व्यक्ति, जो अब ग्राम प्रधान बन गया है, लगातार हिंदू समाज को नुकसान पहुंचाने और हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश करता रहता है। हम सरकार को चेतावनी दे रहे हैं कि यदि पच्छादून में ऐसी गतिविधियां नहीं रुकीं और राशिद पहलवान, जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं, के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो हम व्यापक विरोध प्रदर्शन करेंगे।

















