हल्द्वानी: रविवार देर शाम हल्द्वानी के उजाला नगर स्थित अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के पास सड़क किनारे कथित तौर पर एक गाय का कटा हुआ सिर मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार यह घटना उजाला नगर स्थित उजलेश्वर महादेव मंदिर में घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिर ताजा लग रहा था, जिससे संदेह है कि घटना कुछ समय पहले हुई होगी। तनाव की खबर फैलते ही सीओ नितिन लोहानी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। थोड़ी देर बाद फोरेंसिक टीम भी वहां पहुंच गई।घटना स्थल पर पड़े अवशेष और आसपास का टीम ने सैंपलिंग की और साक्ष्य एकत्र किए।
हिंदूवादी संगठनों ने जताया आक्रोश
घटना की खबर मिलते ही कई हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटनास्थल पर जमा भीड़ ने नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस बल ने मोर्चा संभाल लिया।
फॉरेंसिक जांच शुरू
पुलिस और प्रशासन मौके पर, मेयर ने किया निरीक्षण – घटना की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। महापौर गजराज बिष्ट, क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं तथा घटना स्थल की फॉरेंसिक टीम से जांच कराई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया-‘सिर गर्म था’- वहीं प्रत्यक्षदर्शी सीमा कश्यप ने बताया कि उन्होंने बछड़े का कटा सिर छूकर देखा तो वह गर्म था, जिससे यह संभावना मजबूत होती है कि घटना हाल ही में हुई है। उनकी मानें तो सिर शिव मंदिर के निकट और घनी आबादी वाले क्षेत्र में फेंका गया था, जिससे स्थानीय लोग स्वाभाविक रूप से आक्रोशित हैं।
बड़ी संख्या में भीड़ जमा
स्थानीय लोगों में तनाव, बड़ी संख्या में भीड़ जमा- घटना की सूचना फैलते ही इलाके में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। स्थानीय निवासियों ने इलाके में पहली बार इस तरह की घटना होने पर चिंता जताई और प्रशासन से रात्रि पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर भीड़ बनी हुई थी और पुलिस सभी को शांतिपूर्वक घर लौटने की अपील कर रही थी।मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने की वजह से घटना के बाद आस पास की दुकानें भी बंद हो गई। गुस्साए हिन्दू संगठनों के क्रिकेटरों मुख्य बरेली रोड पर कुछ देर जाम लगा कर नारे बाज़ी कर अपने गुस्से का इजहार किया।
सीसीटीवी खंगाले जा रहे
जिसके बाद पुलिस ने लाठियां पटक कर आंदोलनकारियों को तीतर बितर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मेयर गजराज सिंह बिष्ट भी घटना स्थल पर पहुंचे ,उन्होंने कहा कि शहर का माहौल बिगाड़ने के लिए एक विशेष समुदाय द्वारा ये हरकत की गई है जिसकी प्रतिक्रिया स्वरूप हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों में गुस्सा पनपा है। घटना की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है।उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ शुरू की गई है। मौके पर पहुंचे एसपी जगदीश चंद्र ने बताया कि सीसीटीवी में एक कुत्ते के मुंह में उक्त अवशेष को लाते देखा गया है। इस मामले की और गहनता से जांच की जा रही है।आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि मामले को संवेदनशीलता से लिया जा रहा है तथा जल्द ही दोषियों का पता लगाया जाएगा।

















