अमेरिका के शहर टेक्सास में इस्लामिक गतिविधियों को लेकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं। इस शहर में कुछ महीने पहले “ईस्ट प्लैनो इस्लामिक सेंटर” अर्थात एपिक सिटी बसाने की योजना पर काम हो रहा था, जिस पर ऐसे लोगों ने आपत्ति जताई थी जो अमेरिका के लोकतान्त्रिक स्वरूप को बनाए रखना चाहते हैं।
उस समय काफी शोर मचा था और जांच की बात हुई थी। मगर अब ऐसे समाचार आ रहे हैं कि अब एपिक शहर को दूसरे नाम से बसाया जा रहा है। इस्लामिक कट्टरता का विरोध करने वाली स्वतंत्र पत्रकार एमी मेक ने एक्स पर 9 नवंबर को पोस्ट किया कि
“वे इस्लामिक टेकओवर को रीब्रांड कर रहे हैं। टेक्सास के नागरिकों के साथ धोखा हो रहा है। एपिक सिटी को बनाने वाले डेवलपर्स एक नए नाम “द मीडो” के साथ आगे बढ़ रहे हैं!”
इस पोस्ट में आगे लिखा कि आपके नेता सो नहीं रहे हैं – वे अक्षम हैं। उनके पास कदम उठाने के लिए कई महीने थे। टेक्सास की रक्षा के लिए और जांच के लिए काफी समय था। मगर कुछ नहीं किया गया। काउंटी के स्रोतों के अनुसार कम्युनिटी कैपिटल पार्टनर्स कॉलिन काउंटी के सम्मुख योजनाएं प्रस्तुत करने की तैयारी कर रहे है और वे अपने खुद के म्यूनसिपिल यूटिलिटी डिस्ट्रिक्ट बनाने के लिए टीसीईक्यू से अनुमोदन ले सकते हैं।“
🚨 TEXAS ALERT 🚨
THEY’RE REBRANDING THE ISLAMIC TAKEOVER
Texans are being deceived — again.
Developers reportedly behind the EPIC City now appear to be moving forward under a new name: “The Meadow.”
This is exactly what I warned you about – and what we’ve been tracking for… https://t.co/nzXkJnudII pic.twitter.com/yZIUwHCzJe
— Amy Mek (@AmyMek) November 9, 2025
इससे पहले गवर्नर एबट ने यह घोषणा की थी कि वे एपिक सिटी को बनने नहीं देंगे। और उन्होनें यह भी घोषणा की थी कि शरिया को प्रतिबंधित कर दिया गया है मगर ऐसा कहा जा रहा है कि अब चूंकि वे दोबारा चुनाव में जा रहे हैं, तो एबॉट ने अपना रुख बदल लिया है। Devlin j Bragg नामक यूजर ने भी पोस्ट करते हुए लिखा कि प्लानों में एपिक सिटी को द मीडो के नाम से रीब्रांड कर दिया है। गवर्नर एबॉट ने तब झूठ कहा था, जब उन्होनें इस प्रोजेक्ट को बंद करने की बात कही थी और अब वे दोबारा चुनाव के लिए जा रहे हैं। एबॉट ने टेक्सास को बहुत पहले ही बेच दिया है और वह इस्लाम के आक्रमण के प्रति आलसी हो गए हैं, जहां तक टेक्सास में इस्लामिक संगठनों को करदाताओं के पैसों से 13 मिलियन डॉलर देने की बात है। वे एक कायर व्यक्ति हैं। – अलेक्जेंडर डंकन
EPIC City in Plano, has been rebranded as The Meadow. Governor Abbott flat out lied when he said he shut this project down, and now he is running for reelection. Abbott has sold out Texas for too long and has been complicit in the invasion of Islam, going as far as providing over… https://t.co/EkIokTywKf
— Devlin J. Bragg 🇺🇸 (@goldtopking1957) November 11, 2025
11 नवंबर को Wall Street Apes ने वैलेंटिना गोमेज़ के एक वीडियो को साझा करते हुए कहा था कि वे टेक्सास के इस्लामीकरण के बारे में बात कर रही हैं। इस पोस्ट में लिखा था कि टेक्सास के 8000 पब्लिक स्कूल्स में से लगभग 30% स्कूल्स में अब हलाल मांस का विकल्प है। और फिर लिखा था कि टेक्सास के साथ भी वही होने जा रहा है, जो यूके में हो रहा है।
वे कह रही हैं कि यूके का इस्लामीकरण हो चुका है। यूके में सौ या डेढ़ सौ शरिया अदालतें हैं। लंदन सहित कई शहर मुस्लिम ही चला रहे हैं। यूके का पतन हो चुका है और टेक्सास भी ज्यादा पीछे नहीं है। टेक्सास में भी कई स्कूल्स में हलाल फूड दिया जा रहा है और वह भी रीपब्लिकन पार्टी के सांसद द्वारा, जो सीनेट चला रहे हैं और जो देश चला रहे हैं, के द्वारा किया जा रहा है।
एक यूजर ने टेक्सास का एक वीडियो साझा किया, जिसमें काले कपड़े पहने हुए मुस्लिम्स मातम मना रहे हैं। जॉन फर्गुसन नामक यूजर ने लिखा कि “यह टेक्सास में इस्लाम है। टेक्सास के नागरिकों को यह पता ही नहीं है कि जब इस्लाम राज्य के राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व बना लेगा तो क्या होगा? मुस्लिमों ने अल्लाह के लिए टेक्सास को गुलाम बनाने के लिए चुन लिया है।“
This is Islam in Texas
Texans have no idea what awaits when Islam controls the political landscape of the state
Muslims have chosen Texas to colonize for Allah
Texas is an Islamic sanctuary state
Wake up Texas! pic.twitter.com/VKJkvaUS70
— John Ferguson (@JohnnyWhiskyTX) November 10, 2025
ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि टेक्सास में मुस्लिम ब्रदरहुड भी अपनी जड़ें टेक्सास में जमा रहा है। Wall Street Apes ने एक पोस्ट में टेक्सास कॉंग्रेसमेन चिप रॉय के हवाले से कहा कि रॉय ने यह पुष्टि की है कि मुस्लिम ब्रदरहुड टेक्सास सरकार पर कब्जा करने के लिए टेक्सास को निशाने पर लिए हुए है। यही कारण है कि टेक्सास में इतनी तेजी से लगातार नई मस्जिदें बन रही हैं और अब अमेरिका में तीसरे स्थान पर वह है, जहां पर सबसे ज्यादा मस्जिदें हैं। उन्होनें कहा कि टेक्सास में हम गायब हो रहे हैं। अगर कोई टेक्सास नहीं होगा, तो देश देश पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। और मुस्लिम बदरहुड को आप लंदन और पेरिस में जानते ही हैं, और अब वे टेक्सास का इस्लामीकरण करने का प्रयास कर रहे हैं। टेक्सास केवल अमेरिका का ही नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम के इस्लामीकरण का केंद्र उनके लिए है।
वे यहाँ पर बीज बोने की योजना बना रहे हैं और हमें उन बीजों को उखाड़ फेंकना है!”
ऐसा की वीडियो दावा कर रहे हैं कि जिस तरह से तेजी से टेक्सास में मस्जिदें बनती जा रही हैं, उस तरीके से टेक्सास इस्लामिक घुसपैठ का सबसे बड़ा निशाना है।

















