देहरादून । दिल्ली ब्लास्ट के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा मिले निर्देशों के बाद उत्तराखंड पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए है। जानकारी के मुताबिक सीमांत क्षेत्र नेपाल सीमा पर भी चौकसी कड़ी की गई है।
डीजीपी दीपम सेठ ने बीती रात्रि ही सीएम पुष्कर सिंह धामी को सुरक्षा संबंधी अपडेट दिए थे,उनके द्वारा सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से संवाद हुआ और उनके द्वारा हर संवेदनशील क्षेत्र में चौकसी बढ़ाने और अधिकारियों के फील्ड में रहने के गश्त तेज करने संबंधी आदेश दिए गए।
डीजीपी ने इंटलीजेंस ,एसटीएफ और अन्य विभागों को भी तालमेल बनाकर काम करने को कहा है।
डीजीपी के अनुसार उत्तराखंड पुलिस केंद्रीय सुरक्षा जांच एजेंसियों के साथ निरंतर संपर्क में है। दिल्ली की घटना के बाद से धार्मिक स्थानों,भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की चौकसी बढ़ाई गई है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है।
डीजीपी ने जनता से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी की सूचना पुलिस हेल्प लाइन को दिए जाने का अनुरोध किया गया है।
डीजीपी के निर्देशों के बाद पुलिस के अधिकारी सड़कों पर निगरानी करते देखे जा रहे है। राजधानी देहरादून में एसएसपी अजेय सिंह स्वयं सड़कों पर वाहनों की चेकिंग करते देखे गए है।
रेलवे स्टेशन,रोडवेज बस अड्डे पर डॉग स्काड के जरिए भी तलाशी अभियान जारी है। जानकारी के मुताबिक डीजीपी पुलिस ने साइबर सेल को भी एक्टिव मोड में रहने के लिए निर्देशित किया हुआ है। उधर नेपाल बॉर्डर पर सीमा सशस्त्र बल के द्वारा भी आने जाने वाले रास्तों को कड़ी निगरानी में रखा हुआ है हर आने वाले की तलाशी ली जा रही है।

















