पटना (हि.स.) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन और विशेष कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तंज कसा। उन्होंने राजद पर अपराध और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के लिए समर्थन भी मांगा। Modi Bihar Rally 2025 को लेकर बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।
विकसित भारत के लिए जरूरी है विकसित बिहार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के सीतामढ़ी में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है। Sitamarhi Modi Speech में उन्होंने कहा कि राजद-कांग्रेस कभी भी बिहार को विकसित नहीं बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार का भविष्य तय करेगा, इसलिए यह चुनाव बहुत अहम है।
बिहार के बच्चों को रंगदार नहीं, इंजीनियर-डॉक्टर बनना चाहिए
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि जंगलराज वालों के प्रचार के गाने सुने हैं आपने? छोटे बच्चे मंच से कह रहे हैं, हमें रंगदार बनना है। क्या बिहार के बच्चों को रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर-इंजीनियर बनना चाहिए? बिहार में स्टार्टअप के सपने देखने वाले चाहिए, हैंड्सअप कहने वाले नहीं चाहिए। RJD Congress Bihar के प्रचार गाने सुनकर लोग कांप जाते हैं। मोदी ने कहा, “हम बच्चों के हाथों में लैपटॉप दे रहे हैं, राजद वाले कट्टा-दुनाली दे रहे हैं।”
राजद और कांग्रेस का कुशासन, विकास से कोसों दूर बिहार
पीएम मोदी ने कहा कि जहां राजद और कांग्रेस का कुशासन हो, वहां विकास का नामो-निशान नहीं होता है। जहां भ्रष्टाचार हो, वहां सामाजिक न्याय नहीं मिलता, ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते। Bihar Politics में अब जनता तय कर चुकी है कि वह कुशासन नहीं, सुशासन चाहती है।
माँ सीता की धरती से जुड़ी भावनात्मक यादें
प्रधानमंत्री ने कहा, “माँ सीता की भूमि पर आया हूं, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुझे 6 साल पहले का वाकया याद आता है। 8 नवंबर 2019 को मैं यहां आया था। अगले दिन करतारपुर कॉरिडोर के लिए पंजाब के लिए निकलना था। उसी दिन राम मंदिर पर फैसला भी आना था। मैं मन ही मन सीता माता से प्रार्थना कर रहा था कि फैसला राम मंदिर के पक्ष में आए। सीता मइया की धरती से मांगी प्रार्थना कभी खाली नहीं जाती। ऐसा ही हुआ — उच्चतम न्यायालय ने राम लला के पक्ष में फैसला दिया।” Sitamarhi Modi Speech का यह हिस्सा जनता ने उत्साह के साथ सुना।
महिलाओं के खाते में सीधे पहुंच रहा पैसा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजकल ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की बहुत चर्चा है। उनके खातों में हमने 10-10 हजार रुपये डाले। कल्पना कीजिए अगर महिलाओं के खाते ही नहीं खुलते, तो क्या उन्हें ये पैसे मिल पाते? मोदी ने खाते खुलवाए, नीतीश जी ने पैसे डाले। अगर जंगलराज होता, तो आपके हक का भी पैसा लूट लिया जाता। NDA Election Bihar में महिलाओं के लिए यह भरोसे का मुद्दा बन गया है।
कांग्रेस पर हमला — “एक रुपया निकलता है तो 15 पैसे रह जाते थे”
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रधानमंत्री नामदार के पिता जी कहते थे कि दिल्ली से एक रुपया निकलता है, तो गांव में जाते-जाते 15 पैसे हो जाते हैं। यह कौन सा पंजा था, जो एक रुपये के घिस-घिसकर 15 पैसे कर देता था? आज अगर पटना से 1 रुपया निकलता है, तो पूरे 100 पैसे आपके खातों में पहुंचते हैं। Modi Bihar Rally 2025 में यह लाइन सुनकर जनता तालियों से गूंज उठी।
बिहार की मछलियों का जिक्र और छठी मैया का अपमान
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार आज मछली दूसरे राज्यों को भेज रहा है। बड़े-बड़े लोग भी बिहार की मछलियां देखने आ रहे हैं। तालाब में डुबकियां लगा रहे हैं। बिहार के चुनाव में डूबने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस और राजद के लोग छठी मैया का अपमान कर रहे हैं। क्या ऐसा अपमान बिहार, हिन्दुस्तान और मेरी माताएं, जो निर्जला उपवास करती हैं, वो सहन कर सकती हैं? क्या बिहार की माताएं-बहनें छठी मैया का ये अपमान बर्दाश्त करेंगी?
बता दें कि Bihar Politics में छठ पूजा एक अहम् और निर्णायक मुद्दा रहता है।
एनडीए के साथ बिहार का भविष्य सुरक्षित
प्रधानमंत्री मोदी (Sitamarhi Modi Speech) ने साफ कहा कि बिहार को फिर से जंगलराज में नहीं लौटना है। NDA Election Bihar के लिए उन्होंने जनता से अपील की कि वे विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर बिहार के लिए वोट दें। Modi Bihar Rally 2025 ने सीतामढ़ी से एक नया जोश और आत्मविश्वास का संदेश दिया है।

















